फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी टाइल्स कारोबारी विश्वनाथ दिवान से रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने, जान मारने की धमकी देने और 15 हजार रूपये छिनतई किये जाने का मामला सामने आया है. भुक्तभोगी कारोबारी ने झाबरी बस्ती के महावीर सिंह, शशि प्रसाद उर्फ डॉक्टर , मिंटू, भानु ठाकुर, एवं तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
सोनारी थाना में 4 फरवरी को फिर एसएसपी को की गई शिकायत के अनुसार विश्वनाथ का बालाजी मार्बल के नाम से टाइल्स वगैराह का व्यवसाय है, जिसका गोदाम झबरी बस्ती में करीब 30 वर्ष से है. रात्रि के समय ट्रक के द्वारा आया हुआ माल गोदाम में कर्मचारी रोहन एवं विशाल द्वारा खाली किया जा रहा था. इससे झबरी बस्ती के कुछ दबंग आसामाजिक तत्व महावीर सिंह, शशि प्रसाद उर्फ डॉक्टर, मिंटू, भानु ठाकुर, एवं तीन चार अन्य र्लोगों के द्वारा बराबर गोदाम पर शराब के नशे में आकर गाली गलौज कर ट्रक से माल उतारने नहीं देते हेतु जबरन रुपए की मांग करते हैं.
पूर्व में भी हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है. दिनांक 3 फरवरी को रात्रि को गाड़ी नंबर (RJ0GD9227) में आया हुआ टाइल्स 4 फरवरी 2026 को हमारे कर्मचारी रोहन विशाल द्वारा सुबह 8:30 पर खाली कराया जा रहा था. उसी समय उपरोक्त सभी लोग हरवे हथियारों के साथ आए और गाली गलौज करते हुए माल उतारने का विरोध करने लगे. सूचना मिलने पर सुबह 9:30 बजे वे भी पहुंचे. जहां पहुंचते ही महावीर सिंह और मिंटू के द्वारा लोहे के रोड से हमला कर जान लेने का प्रयास किया गया एवं सभी लोग गाली गलौज कर या बोल रहे थे कि धंधा करना है तो ₹100000 देना होगा.
मेरे द्वारा विरोध करने पर जबरन गोदाम में घुसकर मेरे कर्मचारियों के साथ मारपीट कर मेरा पॉकेट से महावीर सिंह द्वारा लगभग ₹15000 छीन लिया गया और शशि प्रसाद, मिंटू, भानु ठाकुर एवं बगल के तीन चार अन्य लोगों को द्वारा मेरे ड्राइवर को धमकाया गया. बोला गया कि हटाओ नहीं तो गाड़ी में आग लगा देंगे. मेरे द्वारा हल्ला करने पर अगल-बगल के कुछ लोगों द्वारा उनके आतंक से बचाया. डॉक्टर द्वारा मेरा इलाज कराया गया. इन लोगों के आतंक के कारण मेरा वहां व्यवसाय करना काफी कठिन हो गया है. आए दिन वहां शराब पीकर गाली गलौज किया जाता है.
पीड़ित ने आवेदन पत्र पर सहानुभूति पूर्ण विचार कर गाली गलौज एवं जानलेवा हमला कर ₹100000 रंगदारी मांगने और जबरन लगभग ₹15000 रुपए छीन लेने एवं गोदाम जला देने की धमकी देने और धंधा को बंद करने कर देने बोलने वाले महावीर सिंह मिंटू भानु ठाकुर शशि प्रसाद उर्फ डॉक्टर सजायाफ्ता एवं तीन चार अन्य लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है. घटना के गवाह विनोद कुमार, रोहन और विशाल बने हैं.

