Jamshedpur : तुलियाबेड़ा में तालाब से मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान

SHARE:

  • एमजीएम थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • सिर पर चोट के निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

फतेह लाइव, रिपोर्टर

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुलियाबेड़ा में रविवार सुबह एक युवक का शव तालाब से बरामद हुआ. मृतक की पहचान 18 वर्षीय रोहित लामाय के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट डैम के चार गेट खुले, 19,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तालाब में कम पानी, फिर भी कैसे डूबा युवक चचेरे भाई ने उठाए सवाल

मृतक के चचेरे भाई कार्तिक लामाय ने बताया कि रोहित शनिवार की सुबह घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा. शव मिलने के बाद परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी मौत सामान्य डूबने से नहीं हुई है, क्योंकि तालाब में पानी बहुत कम था और रोहित के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. रोहित के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और वह चचेरे भाई के साथ ही रहता था.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें