Jamshedpur : वृंदावन की होली का आनंद लेंगे शहरवासी, 9 मार्च को मोतीलाल नेहरू स्कूल में होगा आयोजन

SHARE:

  • झारखंड में पहली बार आयोजित होगी वृंदावन वाली होली
  • लठमार होली और राधा कृष्ण की झांकी होगा मुख्य आकर्षण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

7 मार्च दिन शुक्रवार को साकची स्थित होटल ट्रैक्स इंटरनेशनल में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट और ड्रीमफुल इवेंट द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान आगामी 9 मार्च को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में होने वाले होली कार्यक्रम की जानकारी दी गई. आयोजक आशा सिंह और हर्ष सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में पहली बार वृंदावन वाली होली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लठमार होली, राधा कृष्ण की झांकी, फूलों की होली और अबीर की बारिश मुख्य आकर्षण होंगे.

इसे भी पढ़ें Giridih : अकीदत के साथ अदा की गयी रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में बॉलीवुड संगीत और लाइव बैंड की प्रस्तुति भी रहेगी

इसके साथ ही बॉलीवुड संगीत पर झूमने के लिए डी जे GROOT मुंबई से आ रहे हैं, और डी जे JOY और AKUL भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में एक लाइव बैंड की भी प्रस्तुति होगी. यह आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा. कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, और प्रवेश पास द्वारा ही होगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें