WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा के बाद अब पूरे भारत के महादेव मंदिरों की यात्रा पर निकलेंगे जमशेदपुर के युवा

SHARE:

12 ज्योतिर्लिंग यात्रा की सफलता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की सफल एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण करने के बाद जमशेदपुर के युवा आशीष झा ने अपने साथी अनिकेत यादव के साथ एक नए धार्मिक अभियान की शुरुआत करने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत दोनों युवा भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित प्रमुख भगवान शिव मंदिरों और पवित्र धामों की यात्रा करेंगे तथा वहां के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को डिजिटल माध्यम से श्रद्धालुओं तक पहुंचाएंगे।

12 ज्योतिर्लिंग यात्रा की सफलता

‘महादेव दर्शन ऑल इंडिया’ नामक इस पहल का उद्देश्य देश-विदेश में रहने वाले महादेव भक्तों को भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन और उनसे जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना है। दोनों युवा अपनी यात्रा के दौरान मंदिरों की विशेषताओं, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक महत्व से जुड़े वीडियो एवं अन्य जानकारियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा करेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस धार्मिक अभियान की शुरुआत के अवसर पर गोलमुरी-सह-जुगसलाई के प्रमुख पानी सोरेन ने दोनों युवाओं को “महादेव दर्शन ऑल इंडिया” नाम अंकित विशेष टी-शर्ट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दोनों यात्रियों की सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान सनातन संस्कृति, आस्था और भारतीय आध्यात्मिक विरासत के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

पानी सोरेन ने शहरवासियों से इस धार्मिक पहल में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान से जुड़ें, ताकि भारत के प्राचीन शिव मंदिरों की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर