WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur/Ghatshila : भूमिज समाज का विशाल मिलन समारोह आयोजित, एकता और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

SHARE:

  • समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का आह्वान

फतेह लाइव रिपोर्टर

घाटशिला के युक्तिडीह फुटबॉल मैदान में भूमिज समाज का विशाल मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत एक कलश यात्रा से हुई, जिसके बाद पारंपरिक नाया/लाया दाराम की रस्म निभाई गई. इस अवसर पर भूमिज समाज का पारंपरिक झंडा रोहण किया गया, जिससे समाज के गौरवमयी इतिहास को याद किया गया. मुख्य कार्यक्रम के दौरान चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की प्रतिमा का अनावरण किया गया और पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका सम्मान किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो गुरुद्वारा कमिटी ने लावारिस बुजुर्ग का किया अंतिम संस्कार

Gambhir Car Associate Motion Ads

समाज की संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण जरूरी – संजीव सरदार

इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “भूमिज समाज का इतिहास संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान से भरा हुआ है. यह समाज कभी भी अन्याय और शोषण के सामने नहीं झुका है. हमें अपनी पहचान को बनाए रखने के लिए संगठित रहना होगा और हमारी संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना होगा.” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी पारंपरिक धरोहर को सहेजते हुए शिक्षा, रोजगार और समाज की सामाजिक भागीदारी में सक्रिय भूमिका निभाएं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ग्रीन गार्डन एंटरप्राइजेज ने सीएम स्कूल बर्मामाइन्स व आदर्श विद्यालय लक्ष्मीनगर में किया पौधों का वितरण

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया मिलन समारोह का उद्घाटन

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने पूजा-अर्चना कर समारोह का उद्घाटन किया और समाज की एकजुटता की सराहना की. उन्होंने कहा, “भूमिज समाज ने हमेशा संघर्ष किया और अपनी परंपराओं को जीवंत रखा है. झारखंड सरकार इस समाज के गौरवमयी इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर कार्य कर रही है, ताकि नई पीढ़ी अपने महान पूर्वजों से प्रेरणा ले सके.” कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक छऊ नृत्य और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुबली पार्क के पास लोन रिकवरी करने आए युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, एक धराया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों ने समारोह को बनाया यादगार

समारोह के दौरान पुनसिया आदिवासी छऊ नृत्य पार्टी और बुढीझोर आदिवासी शिव शक्ति छऊ नृत्य पार्टी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जिससे समाज की सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा प्रदर्शन हुआ. इसके अलावा, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन वीर शहीद रघुनाथ सिंह क्लब, युक्तिडीह द्वारा किया गया, जिसमें क्लब के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष मनसाराम सिंह और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर