फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के तीन जिलों में एक बार फिर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। रांची, धनबाद और साहिबगंज के सिविल कोर्ट को सोमवार को ईमेल के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

धमकी भरा ई-मेल मिलते ही संबंधित जिलों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खोजी कुत्तों व बम निरोधक दस्ते की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसरों में आने-जाने वाले लोगों की जांच भी सख्ती से की गई। हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 30 मार्च को दिल्ली पुलिस ने मैसूर से 47 वर्षीय श्रीनिवास लूकस को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, उसने अपने ईमेल आईडी के माध्यम से देशभर के कोर्ट और सरकारी संस्थानों को करीब 1100 धमकी भरे ईमेल भेजे थे। इसके बावजूद एक बार फिर से धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version