Jharkhand Election : दूसरे चरण में 67.59 फीसदी हुआ मतदान, अंदर पढ़ें

SHARE:

फतेह लाइव, डेस्क.

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. छिटपुट मारपीट की घटनाओं के अलावा पूरे राज्य में कुल 67.59 फीसदी मतदान हुआ. 38 सीटों पर 528 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला इवीएम में बंद हो गया है. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर चुनाव हो गया है.

इस तरह अब सबको 23 नवंबर का इंतजार है, जब मतगणना होगी और चुनाव का परिणाम सामने आयेगा. दूसरे चरण के मतदान में सबसे अधिक मतदान महेशपुर विधानसभा में हुआ है, जहां 79.40 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे कम मतदान बोकारो में हुआ है, जहां 50 फीसदी मतदान हुआ है. शाम पांच बजे तक मतदान हुआ, जिसमें 67.59 फीसदी मतदान हुआ है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड दूसरे चरण का अनुमानित मतदान शाम 5 बजे तक 67.59 फीसदी

बाघमारा – 64.01 फीसदी
बगोदर – 64.99 फीसदी
बरहेट – 66.13 फीसदी
बेरमो – 63.58 फीसदी
बोकारो – 50.52 फीसदी
बोरियो – 65.72 फीसदी
चांदनकियारी – 72.13 फीसदी
देवघर – 65.76 फीसदी
धनबाद – 52.31 फीसदी
धनवार – 60.87 फीसदी
दुमका – 70.39 फीसदी
डुमरी – 70.70 फीसदी
गांडेय – 70.83 फीसदी
गिरिडीह – 67.12 फीसदी
गोड्डा – 68.39 फीसदी
गोमिया – 67.68 फीसदी
जामा – 71.27 फीसदी
जामताड़ा – 74.21 फीसदी
जमुआ – 60.60 फीसदी
जरमुंडी – 71.22 फीसदी
झरिया – 55.23 फीसदी
खिजरी – 69.20 फीसदी
लिट्टीपाड़ा – 73.50 फीसदी
मधुपुर – 75.72 फीसदी
महगामा – 65.11 फीसदी
महेशपुर – 79.40 फीसदी
मांडू – 64.41 फीसदी
नाला – 78.72 फीसदी
निरसा – 70.25 फीसदी
पाकुड़ – 75.05 फीसदी
पोड़ैयाहाट – 68.35 फीसदी
राजमहल – 65.25 फीसदी
रामगढ़ – 71.98 फीसदी
सारठ – 77.94 फीसदी
शिकारीपाड़ा – 74.31 फीसदी
सिल्ली – 76.70 फीसदी
सिंदरी – 70.87 फीसदी
टुंडी – 71.12 फीसदी

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें