फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में होने वाले जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के अंतर्गत एनडीए समर्थित प्रत्याशी  रिंकू सिंह के चुनाव प्रचार को लेकर पार्टी के निर्देशानुसार वार्ड संख्या 15 के प्रवासी प्रभारी के रूप में वार्ड संयोजक, सह-संयोजक एवं सभी बूथ प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों की कार्ययोजना एवं चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए उसे अंतिम रूप दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, मनोज सिंह, मुकेश राजा साहू एवं रितेश जैन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर बल दिया।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा तथा वार्ड स्तर पर समन्वय के साथ प्रभावी चुनाव प्रचार किया जाएगा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version