Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 200 मिलियन टन से अधिक माल लोडिंग का आंकड़ा किया पार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दक्षिण पूर्व रेलवे ने माल परिवहन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है, क्योंकि इसने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 200 मिलियन टन का आंकड़ा पार कर लिया है. अब तक, दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष में 204 मिलियन टन माल लोड किया है. यह दक्षिण पूर्व रेलवे का एक शानदार प्रदर्शन है.

दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों मंडलों ने इस शानदार माल लदान प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. चक्रधरपुर मंडल ने 148.6 मिलियन टन, आद्रा मंडल ने 27.7 मिलियन टन, खड़गपुर मंडल ने 24.3 मिलियन टन और रांची मंडल ने अब तक 3.3 मिलियन टन माल लदान किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक, अब तक, संबंधित माल लदान से राजस्व में 18,359.38 करोड़ रुपये की आय हुई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर