Patna Saheb : तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब का लाइव प्रसारण शुरू, जी बिहार-झारखंड, पंजाब व हिमाचल में भी शुरुआत की गई : महासचिव इंद्रजीत सिंह

SHARE:

जमशेदपुर के अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने किया इस पहल का स्वागत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दुनिया के कोने कोने में बसे सिख संगत को गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली एवं सिखों के दूसरे महान तख्त का प्रबंध कर रही तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी ने गुरुवार को बेशकीमती तोहफा दिया है. प्रबंधन कमेटी के साथ हुए करार के तहत सुबह 6:00 से लेकर 6:30 तक का लाइव प्रसारण जी बिहार-झारखंड और पंजाब-हिमाचल चैनल ने गुरुवार से शुरू कर दिया है.

यहां से अब अमृतसर श्री दरबार साहिब स्वर्ण मंदिर एवं महाराष्ट्र नांदेड के तख्त श्री हजूर साहब के साथ साथ तक श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और श्री दशम ग्रंथ जी का पवित्र मुख वाक का लाइव श्रवण एवं दर्शन कर सकेगी. जमशेदपुर प्रवास में आये तख्त कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने अपने आवास पर फतेह लाइव  को यह जानकारी विशेष रूप से साझा की. बातचीत के क्रम में उन्होंने इस पर गहरी खुशी व्यक्त की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि पहले पंजाबी चैनल चढ़दी कला सुबह एवं शाम को आधा-आधा घंटा लाइव प्रसारण कर रहा था, लेकिन उस लाइव प्रसारण में समस्त जगत के गुरु नानक नाम लेवा संगत को पवित्र मुख वाक (हुक्मनामा) लाइव श्रवण दर्शन नहीं हो रहा था.

अधिवक्ता कुलविंदर सिंह

प्रबंधन कमेटी के इस पहल का संस्था कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने स्वागत किया है. उन्होंने इसके लिए प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही, महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह एवं कार्यकारिणी का धन्यवाद दिया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें