Bokaro : प्रकृति बचाओ अभियान में जुटे झारखंड के प्रतिनिधि, विधायक सरयू राय ने दिया समर्थन

SHARE:

  • प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जल, जंगल, और जमीन पर जोर दिया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो में प्रकृति को बचाने के उद्देश्य से राज्य भर के विभिन्न प्रतिनिधियों का जुटान हुआ. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस मौके पर युगांतर भारती, दामोदर बचाव आंदोलन, नेचर फाउंडेशन, देवनद दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट, और जल जागरूकता अभियान जैसे संगठनों के प्रतिनिधि राज्यभर से मौजूद थे. विधायक सरयू राय ने कहा कि पूरे झारखंड में जल, जंगल और जमीन की स्थिति खराब हो चुकी है. उन्होंने सभी को एकजुट होकर प्रकृति को बचाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया और आयोजन समिति को बधाई दी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीसी-एसएसपी ने रामनवमी, ईद, हिन्दू नववर्ष, सरहुल पर्व के मद्देनजर केन्द्रीय शांति समिति व रामनवमी अखाड़ा समिति के साथ की बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हेतु हर जिले में संगोष्ठी आयोजित करने की अपील

कार्यक्रम में गिरिडीह से आए ललित सिन्हा और आलोक मिश्रा ने विधायक सरयू राय से उसरी नदी को बचाने के प्रयासों में धीमी गति को लेकर चर्चा की. उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से उसरी नदी पर बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी, जिसमें छिलका डैम निर्माण, हजारों पेड़ लगाने, और नाली का पानी नदी में जाने पर रोक लगाने जैसे विषयों पर जोर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि हर जिले में प्रकृति पर कार्य करने के लिए संगोष्ठी आयोजित करने की आवश्यकता है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें