WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

New Delhi : ऑल नोबिलियन्स एलुमनी असोसिएशन की पच्चीसवीं पुनर्मिलन समारोह दिल्ली में संपन्न

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

डी नोबिली स्कूल के 1973 बैच से लेकर 2018 तक के एलुम्नाई ने “ऑल नोबिलियन्स’ एलुम्नाई एसोसिएशन के रीयूनियन” में भाग लिया. इस आयोजन में डी नोबिली स्कूल से पढ़े आज विभिन्न क्षेत्रों से आए, जिनमें सुप्रीम कोर्ट के वकील, डॉक्टर, मीडिया के लोग, फैकल्टी सदस्य, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, व्यापारी, मल्टीनेशनल कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट, वित्तीय सलाहकार, बैंक कर्मचारी, डायरेक्टर (माइनिंग), चार्टर्ड अकाउंटेंट, सीईओ, जीएम और कई अन्य पेशेवर शामिल थे. ये सभी दिल्ली-एनसीआर, कल्याण (मुंबई), कोलकाता, बेंगलुरु, धनबाद, पटना, वाराणसी, ऋषिकेश, बिलासपुर, नागपुर, कोचि आदि शहरों से आए थे. डी नोबिली डिगवाडिह, सीएमआरआई, मुगमा, सिजुआ, सीटीपीएस, सिंदरी से कुल 11 सेवानिवृत वरीय शिक्षक व शिक्षिका इस रीयूनियन में शामिल हुए, जिनमें डेरिक हैमिल्टन, मीरा लाल वर्मा, बर्नार्ड पांडे, राज रानी वीज, सुषमा अग्रवाल, उर्मिला मल्होत्रा, शाकुंतला अमर, निरु खन्ना, अमिता चंद्रा, रश्मि अशटीकर और मधुमिता मित्रा कलकत्ता, बेंगलुरु, लंदन व धनबाद से आए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, आर्म्स पैडलर और सहयोगी गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम की शुरुआत रजिस्ट्रेशन किट वितरण के साथ हुई. उसके पश्चात सभी को स्नैक्स पेय और गुलाब फूल दे कर स्वागत किया गया. इसके बाद दीप प्रज्वलन, स्कूल प्रार्थना और उन सभी के लिए एक मिनट का मौन रखा गया जो अब हमारे साथ नहीं हैं. शिक्षकों का परिचय और उनका सम्मान शॉल, मिठाई और मोमेंटो देकर किया गया. इसके बाद दिलचस्प गेम में सभी को सम्मिलित किया गया. एलुम्नाई एक दूसरे के साथ अनौपचारिक ढंग से मिले और पुरानी यादें ताजा की. रात्रि में स्वादिष्ट भोजन और संगीत का आयोजन हुआ, फिर स्कूल सांग गाया गया. समूह फोटो खींची गई बैच और ब्रांच को शिक्षक द्वारा मोमेंटो वितरण करवाया गया. अंत में आभार ज्ञापन किया गया. इस आयोजन की तैयारी पिछले दो महीनों से एएनएए – टीजी एलुम्नाई के संस्थापक सदस्य मयंक सिंह के साथ डॉ. मनोज कुमार, आशुतोष आनंद, निशा लता जयसवाल, शुभंकर सेनगुप्ता, अधिवक्ता करण कुमार, अनुप्रिया सिंह और नवजोत सिंह कौशल कर रहे थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर