Breaking News
Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur : कदमा और डोबो में देर रात सघन जांच अभियान, सिटी एसपी ललित मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा Jamshedpur : जुबिली पार्क में 250 से अधिक रोटेरियनों ने बनाई मानव श्रृंखला, दिया ‘END POLIO NOW’ का संदेश Jamshedpur : इंटक अधिवेशन पर टाटा वर्कर्स यूनियन खर्च करेगी करीब 50 लाख! चुनाव से पहले दिल्ली कूच की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

POLL DAY 13 November 2024 : मतदाता सूचना पर्ची का वितरण शुरू

SHARE:

घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रही जिला प्रशासन की टीम

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण का कार्य पूरे जिले में किया जा रहा है। उन्होने सभी आर.ओ, ए.आर.ओ को निर्देशित किया कि एक-एक मतदाता तक मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

 

गौरतलब है कि 07 नवंबर तक मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस कार्य में कोई लापरवाही नहीं बरती जाए, बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध करायेंगे। साथ ही मतदाताओं को आगामी 13 नवंबर को मतदान के लिए प्रेरित करें। जिले में 1913 मतदान केन्द्रों से जुड़े बूथ लेवल ऑफिसर मतदाता सूचना पर्ची के साथ रंगीन वोटर गाइड भी मतदाताओं को उपलब्ध करा रहे हैं जिसमें चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-ईसीआई एप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैन्डिडेट) ऐप तथा सी-विजिल ऐप की जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है।

मतदाता सूचना पर्ची आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यू आर कोड इत्यादि का उल्लेख है। मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम, बीएलओ का कॉन्टेक्ट नम्बर, मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लिखित है। मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होने पर मतदाता 1950 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, संबंधित बीएलओ द्वारा आपके निवास स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर