Potka : हाता चौक में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

SHARE:

  • ओवरस्पीड और खराब दृश्यता बनी टक्कर की मुख्य वजह, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक में शुक्रवार देर रात दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई. घटना में एक ट्रक चालक देबू पात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, जादुगोड़ा की तरफ से आयरन लेकर जमशेदपुर जा रहा एक ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित लगाई गई शबील

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड और खराब दृश्यता को टक्कर का कारण माना जा रहा है. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए थे. पुलिस ने सड़क पर आवागमन को नियंत्रित किया. थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि ट्रकों के नंबर के आधार पर मालिकों से संपर्क किया जा रहा है और जांच पूरी होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें