Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Potka : जोबा सोरेन को मिलेगा “स्पॉन्सरशिप योजना” का लाभ

SHARE:

  • पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ने दिया मदद का आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी गांव की जोबा सोरेन, जो माता-पिता के बिना पली बढ़ी हैं, को अब आगे की पढ़ाई के लिए सरकारी मदद मिल सकती है. जोबा के पिता स्व. मानसिंह सोरेन का निधन हो चुका था, और कुछ ही दिनों बाद उनकी मां चूड़ा मोनी सोरेन भी उसे छोड़कर चली गईं. इसके बाद, जोबा अपने दादाजी चुनाराम सोरेन और परिवार के अन्य सदस्याओं के सहारे किसी तरह पल रही हैं. जोबा ने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा दी है और अब उसे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकारी मदद की जरूरत है, क्योंकि उसके दादाजी की उम्र हो चुकी है और वह भी दूसरों के आश्रित हो गए हैं. इस संदर्भ में पंचायत के उप मुखिया जय गोपाल दास ने जोबा की स्थिति को पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल तक पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें Giridih : संस्था आईना ने 12वें छोटानागपुर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में प्रस्तुत किया नाटक ‘आशियाना’

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोबा सोरेन के घर जाकर “स्पॉन्सरशिप योजना” का फॉर्म भरवाया और योजना का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया. इस दौरान उनके साथ उप मुखिया जय गोपाल दास, समाजसेवी मुनीराम बास्के, चुनाराम सोरेन और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. जोबा के उज्जवल भविष्य के लिए यह योजना बहुत ही मददगार साबित हो सकती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर