WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Puri/Jamshedpur : गुरुद्वारा आरती साहब पूरी के शिष्टमंडल ने ओड़िशा राज्यपाल से की भेंट, कई विषयों पर चर्चा, कहा – लौहनगरी के सिखों की तरह पुरी के सिख समुदाय की भी करेंगे सेवा

SHARE:

बावली मठ गुरुद्वारा, मंगू मठ, पंजाबी मठ के भी प्रतिनिधि भी थे शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से भाजपा नेता दिनेश कुमार के नेतृत्व में गुरुद्वारा आरती साहिब के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पूरी के प्रसिद्ध गुरुद्वारा आरती साहब में आने का निमंत्रण दिया गया, जिसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने अगस्त माह में गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेकने की बात कही।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

यह भी पढ़े : Jamshedpur : गीता थिएटर की ओर से ओपन स्टेज सावन ब्यूटी कॉन्टेस्ट 28 जुलाई को

राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि जिस प्रकार झारखंड राज्य में सिख संगत की सेवा करते आए हैं. उसी प्रकार ओडिशा के सिख संगत के लिए जो सेवा उनसे बन पड़ेगी, करते रहेंगे। बाबा शमशेर सिंह ने कहा कि राज्यपाल का यह निर्णय सिख संगत के लिए सम्मानजनक है और उनका आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल दास का यह निर्णय सिख संगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ओडिशा में सिख समुदाय के साथ राजभवन के संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। राज्यपाल दास का गुरुद्वारा पूरी में अगस्त माह में होने वाला दौरा के दरमियान एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जिसमें सिख समुदाय की संगत, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ओडिशा सरकार के अधिकारी शामिल होंगे।

इस मुलाकात और राज्यपाल दास के गुरुद्वारा पूरी के दौरे से ओडिशा में अंतर-धार्मिक सद्भाव और समझ को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सिख समुदाय ओडिशा के सामाजिक ताने-बाने का एक अभिन्न अंग है, और ऐसी पहलें विभिन्न समुदायों के बीच अधिक एकता और सहयोग को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। बाबा शमशेर सिंह ने बताया कि ओडिशा और सिखों का एक पुराना इतिहास रहा है. श्री गुरुनानक देव जी ने आरती साहब का गायन भी पूरी में किया था। इस मुलाकात में भाजपा नेता दिनेश कुमार, गुरुद्वारा आरती साहब पूरी यादगार स्थान के संत बाबा शमशेर सिंह, जगदीप सिंह, रबी, नारायण सामंत रे, टाटानगर के परविंदर सिंह सोहल, चरणजीत सिंह, सुच्चा सिंह आदि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर