WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi Divison : ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत रांची स्टेशन पर फर्जी आरपीएफ पकड़ाया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मंगलवार रात्रि में एक व्यक्ति जिसने खुद को आरपीएफ हटिया का स्टाफ बताया तथा रांची के अनारक्षित बुकिंग काउंटर के अंदर प्रवेश किया और टिकट की मांग की. जहां तीन महिला कर्मचारी ड्यूटी पर थीं और अनारक्षित बुकिंग काउंटर के केबिन का गेट खुला था। चूंकि काउंटर के बाहर भीड़ थी.

यह भी पढ़े : Puri/Jamshedpur : गुरुद्वारा आरती साहब पूरी के शिष्टमंडल ने ओड़िशा राज्यपाल से की भेंट, कई विषयों पर चर्चा, कहा – लौहनगरी के सिखों की तरह पुरी के सिख समुदाय की भी करेंगे सेवा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उसने ड्यूटी पर मौजूद महिला कर्मचारियों का ध्यान भटका दिया और स्थिति का फायदा उठाकर बुकिंग काउंटर से 29,000 रुपये चुरा लिए तथा भाग गया। बाद में ड्यूटी पर मौजूद वरिष्ठ वाणिज्यिक क्लर्क नीतू कुमारी ने मामले की सूचना आरपीएफ पोस्ट रांची को दी गयी. बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी और उस व्यक्ति की पहचान की गयी और स्टेशन और उसके परिचालित क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे सभी आरपीएफ कर्मचारियों को तस्वीरें प्रसारित कीं।

सघन तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति जिसकी पहचान सूरज कुमार पुत्र शंकर पासवान, निवासी कृष्णापुरी, चुटिया हनुमान मंदिर के पास रहनेवाला के रूप में की गयी तथा उसे रांची स्टेशन के मुख्य द्वार के पास से पकड़ा गया और उसके कब्जे से रेलवे बुकिंग काउंटर से चुराई गई नकदी 29,000 (उन्तीस हजार) रुपये बरामद किये गए। बाद में आरपीएफ पोस्ट रांची के इंस्पेक्टर डी शर्मा के आदेशानुसार एएसआई शक्ति सिंह द्वारा वरिष्ठ लिपिक और अन्य ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की उपस्थिति में जब्ती सूची बनाकर और अन्य कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए जब्त कर लिया गया। फिर ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ लिपिक नीतू कुमारी द्वारा पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आरपीएफ रांची के सहयोग से जीआरपी रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर