Breaking News
Jamshedpur : हर बूंद अनमोल – इनर व्हील क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर Jamshedpur Police : SSP की सूचना पर बड़ी रेड, वाहन की डिक्की से निकला 90 लाख का गांजा, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार Jamshedpur : हज़ूर साहिब के दर्शन कर लौटा 500 श्रद्धालुओं का जत्था, टाटानगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत Jamshedpur Christian Community : टेल्को लुपिता चर्च में माता वेलंकन्नी का फीस्ट श्रद्धा से संपन्न, 500 श्रद्धालुओं ने निकाला शांति जुलूस Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक यूनियन के अध्यक्ष बने राकेशवर पांडे

SHARE:

यूनियन की आमसभा में नये अध्यक्ष का हुआ चुनाव, 15 दिनों में गठित की जाएगी वर्किंग कमेटी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक यूनियन की आमसभा रविवार को आदित्यपुर स्थित होटल गुडविल के सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता सरायकेला इंटक जिलाध्यक्ष केपी तिवारी ने की. कार्यक्रम में पर्यवेक्षक परबिंदर सिंह सोहल उपस्थित थे। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में इंटक के राकेश्वर पांडेय मौजूद थे. उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. आमसभा में महेंद्र मिश्रा, संरक्षक राणा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश सिंह, अरुण सिंह, इंटक के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष राजेश कुमार राजू, टीनप्लेट यूनियन के उपाध्यक्ष परबिंदर सिंह सोहल, रिजवान खान, सुनील सिंह, गुरदीप सिंह काके, महिला ऑटो चालक सरस्वती मांझी आदि शामिल रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : जदयू में शामिल हुए विधायक सरयू राय अपनी पुरानी पार्टी के सम्मेलन में हुए शामिल, आगामी चुनाव को लेकर किया अलर्ट, मालिकाना और म्यून्सिपलिटी के मामले में दिया बड़ा बयान, जानने के लिए अंदर पढ़ें

सदस्यता अभियान चलाकर चालकों का बनवाएंगे पहचान पत्र

नए अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि सबसे पहले दिवंगत साथियों को एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करें. उन्होंने कहा कि आप जिस बैनर इंटक से जुड़ें हैं. उनके 3 करोड़ 40 लाख सदस्य हैं. इतने दिनों तक केपी तिवारी ने आपके यूनियन को कानूनी मान्यता दिलाई है. अब हम लोग टेम्पो यूनियन के साथियों की समस्याएं बिंदुवार सुलझाएंगे. आपकी जो भी समस्याएं हैं. उस पर नई कमेटी के लोगों के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे. टेम्पो स्टैंड बहुत जरूरी है. इस पर सबसे पहले विचार होगा और जिला प्रशासन के साथ वार्ता कर इस समस्या का समाधान करेंगे.

संरक्षक महेंद्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष केपी तिवारी व उमेश सिंह, महामंत्री बने राणा सिंह

आप जानते हैं कि हवाई चालक, ट्रेन चालक, बस-ट्रक चालक सभी चालक ही हैं. अगर सभी एकजुट होकर देश में एक दिन हड़ताल कर दें तो देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो सकती है. टेम्पो चालक की भी महत्ता किसी भी शहर के ट्रांसपोटेशन में बहुत जरूरी है. जिला प्रशासन को हमारी बातें सुननी होगी. हमारी समस्याएं सुलझानी होगी. संगठन में काफी शक्ति होती है, इसलिए पहली जरूरत है हमें संगठित होने की.  संगठन को चलाने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाएंगे. सभी चालकों का पहचान पत्र बनवाएंगे. आमसभा का संचालन अयोध्या गिरी ने किया.

आदित्यपुर के ऑटो चालकों ने नए अध्यक्ष से कहा कि आदित्यपुर और गम्हरिया के ऑटो चालकों को साकची में ऑटो चालक गालीग लौज करते हैं, इसलिए यहां के ऑटो चालकों को साकची के साथ, आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा में ऑटो स्टैंड दिया जाए. राणा सिंह ने कहा कि आज से उनकी समस्याओं के लिए वे आगे आएंगे. जल्द डीसी और ट्रैफिक प्रभारी से मिलकर सभी जगहों पर टेम्पो स्टैंड बनाने की मांग करेंगे. जिला प्रशासन आज के बाद टेम्पो चालकों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेगा, इसकी गारंटी देता हूं.

नई कमेटी पर एक नजर

संरक्षक महेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष केपी तिवारी और उमेश सिंह, महामंत्री राणा सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और सनी सिंह सरदार, कोषाध्यक्ष रामू राव, सलाहकार अयोध्या गिरि, सचिव विनोद झा, धीरेंद्र कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, मंटू सिंह और रमेश सिंह को बनाया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर