Ranchi : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा में ली पद और गोपनीयता की शपथ, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के विकास का लिया संकल्प, कहा- जनता की आवाज बनकर विधानसभा में उठाउंगी उनके मुद्दे और समस्याएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर प्रणाम किया। इस भावुक क्षण को अपने जीवन का यादगार पल बताते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि मैं उस विधानसभा में प्रवेश कर रही हूं, जिसे मेरे ससुर और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बनवाया था। पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के जनता की आवाज बनकर विधानसभा में उनके हितों और समस्याओं को मजबूती से उठाएंगी। उन्होंने 86 बस्ती के मालिकाना हक की लड़ाई को प्राथमिकता देते हुए इसे कानून के दायरे में लाने की दिशा में काम करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर ऐतिहासिक पहल की थी। मेरा प्रयास रहेगा कि राज्य सरकार इस पर गंभीरता से संज्ञान ले और कानून बनाकर इसे अमल में लाए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और विश्वास की बदौलत ही मैं आज लोकतंत्र के इस सबसे बड़े मंदिर में प्रवेश कर रही हूं। मेरा वादा है कि मैं उन्हें कभी निराश नहीं करूंगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें