WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi Station : आरपीएफ पोस्ट रांची ने 13 किलो गांजा किया बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आरपीएफ रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के आदेशानुसार मंडल में गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए टीम अभियान चला रही है. 20 अप्रैल को आरपीएफ पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग स्क्वायड की टीम द्वारा रांची स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मी के निधन पर मुआवजा व मृतक की पत्नी को नौकरी व आवास की सुविधा पर बनी सहमति

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्लेटफार्म संख्या 05 पर हटिया छोर की ओर एक पुरुष एवं एक महिला संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले, जिनके पास एक बैग एवं एक बैग था. संदेह के आधार पर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना नाम अनिमेष मंडल, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता स्व. निर्मल मंडल एवं कल्पना मंडल, उम्र करीब 40 वर्ष, पत्नी- अनिमेष मंडल, निवासी तारकनगर दक्षिणपाड़ा, पोस्ट- मोरथ, थाना- हंसखाली, जिला- नदिया (पश्चिम बंगाल) बताया.

पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि उक्त बैग और बैग में गांजा रखा हुआ था. इसके बाद रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ की तथा बैग की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 13 किलो गांजा बरामद हुआ. एएसआई अनिल कुमार द्वारा उक्त गांजा जब्त कर लिया गया तथा मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त गांजा और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया गया. जब्त गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य ₹1,30,000/- है. ये थे कार्रवाई में शामिल एसआई सोहन लाल, एएसआई अनिल कुमार, स्टाफ रेणु, आर.के. सिंह, प्रदीप, डी.के. जीतरवाल.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर