Jamshedpur : प्रखंड के प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा बडौदा घाट पुलिया एवं खरकाई नदी का किया निरीक्षण, सफाई के लिए एसडीओ को शुक्रवार को मिलेंगे प्रतिनिधि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर प्रखंड वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल छठ महापर्व को मध्यनजर रखते हुए बागबेड़ा बडौदा घाट पुलिया एवं खरकाई नदी का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सर्वप्रथम बागबेडा बडौदा घाट पुलिया के समीप कचरो का ढेर के कारण आवागमन बंद किए जाने पर स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तत्पश्चात खरकाई नदी मे दुर्गा पूजा प्रतिमा के विसर्जन किए जाने पर नदी के किनारे कचरो का अंबर है जिसके कारण छठव्रतधारी को छठ करने में काफी मुश्किलें हो सकती है। इसके अलावे पानी की गहराई को नापते हुए गोताखोर, लाइट, बैरिकेडिंग महिला पुलिस इत्यादि की आवश्यकता है ताकि बिष्टुपुर स्थित बैलीबोधन वाली घाट की घटना की पुनरावृति ना हो।

अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंप कर यथाशीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की जाएगी। अन्यथा एक सप्ताह के बाद एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष सह उपमुखिया राकेश चौबे, मुख्य संरक्षक सह पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर मैंनुल खान, कुमोद यादव, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, राकेश सिंह सहित कई लोगों उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें