Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

SHARE:

  • ऑपरेशन “सतर्क” के तहत संदिग्ध की जांच में 13 बोतल अवैध शराब बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने ऑपरेशन “सतर्क” के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया. ट्रेन संख्या 15027 एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने कोच नंबर B2 में बैठे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका. पूछताछ के दौरान उसके पिठ्ठू बैग से कुल 13 शराब की बोतलें बरामद हुईं, जिनका कुल बाजार मूल्य ₹11,670 था. आरोपी ने अपना नाम अमित कुमार, उम्र 36 वर्ष, पिता रामपबोध सिंह, निवासी महेन्द्रपुर, थाना नयागांव, जिला बेगूसराय (बिहार) बताया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारी हेतु समाहरणालय में बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई जारी

अमित कुमार ने स्वीकार किया कि वह उक्त शराब ओडिशा के जगदलपुर से खरीदकर बिहार के बरौनी ले जा रहा था, जहां उसे अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी. मौके पर ASI अनिल कुमार ने विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया. इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक सोहन लाल, ASI अनिल कुमार, आर. सिंह, डी.के. जीतारवाल, प्रदीप कुमार और हेमंत का योगदान रहा. आरपीएफ की इस कार्रवाई से अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसने में मदद मिली है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर