Jamshedpur : यूसीआईएल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिली 5 एंबुलेंस, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

SHARE:

  • अस्पताल के द्वारा समय पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मिलेगी मदद

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यूसीआईएल (यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने सदर अस्पताल को पांच एंबुलेंस सीएसआर मद से प्रदान की हैं. इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभागीय मंत्री रामदास सोरेन, विधायक जमशेदपुर पश्चिम सरयू राय, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जमशेदपुर पूर्व पूर्णिमा साहू, उपायुक्त अनन्य मित्तल, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और उपाध्यक्ष पंकज ने सदर अस्पताल परिसर में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने जनता दरबार में नागरिकों की समस्याएं सुनी, समयबद्ध समाधान का दिया आश्वासन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंत्री रामदास सोरेन ने स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत पर की बात

मंत्री रामदास सोरेन ने इस मौके पर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और उनकी पहुंच लोगों का मौलिक अधिकार है. उन्होंने यह भी बताया कि ये एंबुलेंस न केवल इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करेंगी, बल्कि दूर-दराज के इलाकों में समय पर चिकित्सा सेवाएं भी पहुंचाएंगी. इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा और अन्य चिकित्सकगण भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर