WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : एमपीएल-6 क्रिकेट का शानदार आगाज, 16 टीमों में होगी खिताबी भिड़ंत

SHARE:

बीरराजपुर ब्रेव और छोटा हरिहरपुर कॉन्कर ने की जीत से शुरुआत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिले के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों के लिए आयोजित वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) 6 का शानदार आगाज हुआ. बुधवार को बड़ा हरिहरपुर मैदान में खेले गए पहले दिन के मुकाबलों में बीरराजपुर ब्रेव्स और छोटा हरिहरपुर कॉन्कर ने जीत के साथ शुरुआत की.

Gambhir Car Associate Motion Ads

दस दिवसीय महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनका नामकरण आसपास के गांवों के नाम पर किया गया है. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें पदमपुर पैशनेट, कांड्रा किंग्स, बड़ा हरिहरपुर ब्लास्टर्स, छोटा हरिहरपुर कॉन्कर, श्रीरामपुर स्ट्राइकर्स, रामजीवनपुर रॉकर्स, बीरराजपुर ब्रेव, पिंड्राबेरा पैंथर्स, रपचा रैप्टर्स, बिकानीपुर ब्रिलिएंट्स, मनीकुई मॉन्क्स, वृद्धराजपुर विक्टर्स, दुग्धा डेरिंग, गिद्धिबेरा ग्रेट्स, जगन्नाथपुर ज्वेल्स और रामचंदपुर रॉयल्स. ये टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिसका फाइनल मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा.

आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को रोजाना की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर हर प्रकार के रोगों से दूर रहता है. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है. इस रोमांचक टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
आज के पहले मुकाबले में बीरराजपुर ब्रेव्स ने जगन्नाथपुर ज्वेल्स को 9 विकेट से हराया। जगन्नाथपुर ज्वेल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

जगन्नाथपुर की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 44 रन पर 7 विकेट खो दिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीरराजपुर ब्रेव्स ने मात्र 4.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 47 रन बना लिए और 9 विकेट से जीत हासिल की. हैट्रिक लेने वाले करण हेम्ब्रम मैन ऑफ द मैच रहे.

वहीं दूसरे मुकाबले में छोटा हरिहरपुर कॉन्कर ने पिंद्राबेरा पैंथर्स को 9 विकेट से हराया. पिंद्राबेरा पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 8 ओवरों में 3 विकेट खोकर 77 रन बनाए. इसके जवाब में छोटा हरिहरपुर ने 5.4 ओवरों में 1 विकेट खोकर 78 रन बना लिए और 9 विकेट से जीत दर्ज की. हरफनमौला सुशील टुडु मैन ऑफ द मैच बने.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर