Breaking News
Jamshedpur : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 25 अक्टूबर से, गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur : कदमा और डोबो में देर रात सघन जांच अभियान, सिटी एसपी ललित मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा Jamshedpur : जुबिली पार्क में 250 से अधिक रोटेरियनों ने बनाई मानव श्रृंखला, दिया ‘END POLIO NOW’ का संदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

SE RAILWAY : टाटानगर आरपीएफ पोस्ट के दो पूर्व थानेदार बनें सहायक कमाडेंट, डी शर्मा और एमके सिंह जानें कहां गए

SHARE:

तीन रेल मंडल से कुल नौ इंस्पेक्टर बनाये गए एएससी, झारसुगड़ा पोस्ट हुई खाली

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के नौ आरपीएफ निरीक्षकों का प्रमोशन सहायक कमाडेंट के पद पर हो गया है. इनमें दो निरीक्षक पूर्व में टाटानगर आरपीएफ पोस्ट में थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं. विभाग में इन्हें तेज तर्रार माना जाता है. जोन में तीन मण्डलों में विभिन्न पद पर पदस्थापित निरीक्षकों की प्रमोशन लिस्ट रेलवे बोर्ड आरपीएफ डीजी से जारी होने के बाद जोन में पहुंची, जिसके बाद मुख्य कार्मिक अधिकारी के यहां सारी विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को नए पदस्थापना क्षेत्र में जाने की अनुमति मिल चुकी है.

कई अधिकारी अपने नए कार्यस्थल पर रवाना भी हो गए हैं. रांची आरपीएफ पोस्ट के थानेदार दिगंजय शर्मा भी जल्द ही नई जगह योगदान देने रवाना हो जायेंगे. उन्हें पटना से करीब ढाई सौ किमी आगे गढ़ाहरा आरपीएसएफ में भेजा गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार नवंबर माह तक फिर एक प्रमोशन लिस्ट जारी होने वाली है. तब फिर कई निरीक्षक सहायक सुरक्षा आयुक्त हो जायेंगे. सीकेपी मंडल की अगर बात करें तो झारसुगड़ा पोस्ट इंचार्ज अमिताभ बर्धन को छपरा व्हील फैक्ट्री में नई पोस्टिंग हुई है. इनके जाने से झारसुगड़ा में निरीक्षक का पद रिक्त हो गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

जानें कौन बने सहायक सुरक्षा आयुक्त

आद्रा मंडल

मनोज कुमार सिंह को कचरापाड़ा का एएससी बनाया गया है. वह यहाँ मुख्यालय में थे. वहीं सौरभ दत्ता को एनएफ रेल, संजय हाजरा को ईस्ट कोस्ट रेल आईजी ऑफिस और महुदा पोस्ट से आरके साव को ईस्टर्न रेल रामपुर भेजा गया है.

चक्रधरपुर डिवीजन

अमिताभ बर्धन को झारसुगड़ा पोस्ट से छपरा व्हील फैक्ट्री और सीनी से हबील बाखला को सर्दन रेलवे साउथ भेजा गया है.

रांची रेल मंडल

दिगंजय शर्मा को रांची पोस्ट से गढ़ाहरा आरपीएसएफ भेजा गया है. रघुबीर सिंह को जोधपुर राजस्थान भेजा गया है. जॉनसन तिर्की को प्रयागराज ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर