WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : ज्येष्ठ महीने में रसुनचोपा गांव में धूमधाम से मनाया गया शिव गाजन पर्व

SHARE:

  • शिव भक्तों ने कड़ी साधना और पूजा-अर्चना के साथ पूरा किया पारंपरिक पर्व

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका के रसुनचोपा गांव में हर साल की तरह इस वर्ष भी शिव गाजन पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. ज्येष्ठ महीने में आयोजित इस पर्व में भक्तों ने कठिन व्रत रखते हुए यात्रा घाट से गोरियां और पाट लाने की परंपरा निभाई, जो शिव जी के अंग माने जाते हैं. बुधवार को सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने गोरियां भार लाया, जबकि रात को छऊ नृत्य का आयोजन हुआ. गुरुवार की सुबह तालाब से नहाने के बाद भक्तों ने पाट लाकर शिव मंदिर तक करीब एक किलोमीटर पैदल यात्रा की, जहां बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई और इस प्रकार पर्व का समापन हुआ.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अनाथ मासूम की अंतिम यात्रा में मानवता बनी सहारा, रवि जयसवाल ने निभाया एक पिता-सा फर्ज़

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रसुनचोपा में शिव गाजन पर्व की भक्ति और परंपरा

ग्रामीणों का कहना है कि यह शिव गाजन पर्व डेढ़ सौ वर्षों से उनके पूर्वजों द्वारा शुरू किया गया था और तब से यह नियमित रूप से आयोजित हो रहा है. इस अवसर पर जमशेदपुर, चाकुलिया, धनबाद, उड़ीसा के बारीपदा, रायरंगपुर आदि क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. यहां भक्त बाबा भोलेनाथ के समक्ष अपनी मन्नतें मांगते हैं, जिन्हें पूरा होने की मान्यता है. इस पारंपरिक पर्व के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप देखने को मिलता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर