Sikh Jagriti Yatra : बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आयेंगे जमशेदपुर : सोमू, पटना साहेब में सिख नेता सतबीर सिंह सोमू हुए नत्मस्तक

SHARE:

गायक सुखविंदर सिंह ने कहा थैंक यू जमशेदपुर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को सिख मामलों से कराया अवगत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू से बिहार के उप-मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने जमशेदपुर आने का वायदा किया है. श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके शिष्य भाई सती दास भाई मती दास एवं भाई दयाला जी के शहादत को समर्पित शहीदी जागृति यात्रा कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव एवं बिहार बीजेपी अध्यक्ष सह सांसद दिलीप जायसवाल अन्य भाजपा नेताओं के साथ शामिल हुए थे, जहां भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू झारखंड से पटना पहुंचे हुए थे. यहां बातचीत के क्रम में सम्राट चौधरी ने इस भाजपा नेता को आश्वस्त किया कि वे जमशेदपुर के दौर पर शीघ्र आयेंगे.

वहीं इस जागृति यात्रा के थीम गायक सुखविंदर सिंह ने थैंक यू जमशेदपुर कह कृतज्ञता जताई. जब सरदार सतबीर सिंह सोमू, इंद्रजीत सिंह और जगजीत सिंह ने उन्हें शहर की हैंड मेड चॉकलेट नगरवासियों की ओर से उपहार स्वरूप भेंट की. इस दौरान सेंट्रल सिख नौजवान सभा जमशेदपुर के प्रधान अमरीक सिंह, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह, समाजसेवी अर्जुन वालिया भी मौजूद रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने भाजपा नेता सतबीर सिंह के साथ जमशेदपुर शहर में सिखों की राजनीतिक स्थिति अवसर एवं संभावना पर चर्चा की. केंद्रीय मंत्री ने भी जमशेदपुर में सिख मामलों से संबंधित सम्मेलन करने की सलाह दी एवं उसमें उपस्थित होने की हामी भरी. साथ ही पंजाब नाभा के विधायक गुरदेव सिंह मान से मुलाकात की और पंजाब का हाल जाना. पटना में जमशेदपुर की टीम के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया ने सिखों के सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक मामलों पर भी चर्चा की.

सतबीर सिंह सोमू ने प्रधान जगजीत सिंह सोही, सरदार इंद्रजीत सिंह, जसबीर सिंह ”धाम”, लखविंदर सिंह लक्खा और सूरज सिंह नलवा को भी बहुत धन्यवाद दिया. कुल मिलाकर देखा जाये, तो सतबीर सिंह सोमू अपनी अदाओं के कारण बिहार में भी परचम लहराकर वापस लौट आये. इसकी चर्चा जोर शोर से चल रही है.

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें