Breaking News
Jamshedpur : सरदार दीदार सिंह नहीं रहे, रामगढ़िया बिरादरी को शोक Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन दरबार 13 सितंबर को : प्रधान निशान सिंह Blood Donation : 30 रक्तदाताओं ने दिया जीवन बचाने का संकल्प, सेंट मैरीज़ एलुमनाई ट्रस्ट का तीसरा रक्तदान शिविर सफल Jamshedpur : चाईबासा में 2 अक्टूबर को इंटक का आठवां महाधिवेशन, संगठित-असंगठित मजदूरों से एकजुट होने का आह्वान Jamshedpur : आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन, पूर्वी विधानसभा के बीएलए-1 प्रभारी बने अप्पू तिवारी Ranchi : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा में महत्वपूर्ण निर्णय, ₹25 लाख गबन के मामले में तीन पदाधिकारियों को शो-कॉज का आदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sikh Samaj : जमशेदपुर के सिख बच्चों ने लहराया परचम, 54वां गुरमत सिख्या कैंप भुवनेश्वर में संपन्न

SHARE:

सिखी का झंडा बुलंद कर रहे हैं जमशेदपुर के बच्चे, गर्व है इन पर: भगवान सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सिख बच्चों ने पड़ोसी राज्य भुवनेश्वर में परचम लहराते हुए लौहनगरी और सिखी का नाम रौशन किया है। भुवनेश्वर में संपन्न हुए सात दिवसीय 54वें गुरमत सिख्या कैंप में जमशेदपुर की बच्ची जपलीन कौर ने कविता पाठ और अन्य धार्मिक कार्यकलाप के लिए विशेष पुरुस्कार तथा युवक करणवीर सिंह ने खेल के क्षेत्र में और श्रेष्ठ अनुशिक्षक होने का पुरस्कार जीता। 8 अक्टूबर को शुरू हुए गुरमत सिख्या कैंप का समापन 15 अक्टूबर को हुआ जहाँ पर सीजीपीसी के पदाधिकारियों ने भुवनेश्वर पहुंचकर बच्चों का बढ़ाया मनोबल।

समापन समारोह मुख्य अतिथि के रूप शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के महासचिव इंदरजीत सिंह ने उपस्थित होकर बच्चों की हौसला आफजाई की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने जमशेदपुर के बच्चों की अप्रत्याशित सफलता पर उन्हें बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि जमशेदपुर के बच्चे शहर और सिखी का झंडा बुलंद कर रहे है जिससे पूरी लौहनगरी को उनपर गर्व है।

सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू और टिनप्लेट के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। जबकि मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू डिप्टी कमांडेंट के रूप में सेवा निभा रहे थे। इस अवसर पर सरदार भगवान सिंह को सम्मानित भी किया गया। जमशेदपुर से कुल 18 सदस्यों की टीम रवाना हुई थी जिनमें 15 बच्चे करणवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जुगत सिंह, जपलीन कौर, जसप्रीत कौर, प्रभदीप सिंह, महेन्दर सिंह, रसप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, अंशु सिंह, जगदीप सिंह, मनिंदर सिंह और सरग सिंह शिविर में प्रतिभागी बने थे।

गुरुद्वारा सिंह सभा भुवनेश्वर में गुरमत शिक्षा कैंप का आयोजन सिख फ़ोरम कोलकाता, सिख वेलफेयर एसोसिएशन कोलकाता, गुरुद्वारा सिंह सभा भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था जिसमे में झारखंड बिहार एवं बंगाल से तकरीबन 129 बच्चे-बच्चियां शामिल हुए। जिन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर