Sindri : भाजपा नेता व भू संपदा अधिकारी ने सब्जी विक्रेताओं को अफवाह से बचने का किया आग्रह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

शहरपुरा हटिया में धनबाद नगर निगम द्वारा 1.95 करोड़ की लागत से निर्माण हो रहे है वेंडिंग ज़ोन को सुचारू रूप कार्य होने के लिए विगत दिनों एफसीआईएल द्वरा नोटिस जारी कर कुछ दिनों के लिए रांगामाट्टी गणेश पूजा मैदान में हटिया लगाने के लिए सब्जी दुकानदारों को आदेश दिया गया था. जिसके बाद भी दुकानदार जगह को खाली करने के लिए तैयार नही थे और अपनी मदद की गुहार को लेकर भाजपा नेता लक्की सिंह के आवास पहुंचे और अपनी जीविकोपार्जन बचाने का आग्रह किया. वही गुरुवार को शहरपुरा हटिया में एक बैठक का आयोजन किया गया जहां सभी दुकानदार एफसीआईएल के अधिकारी व भाजपा नेता लक्की सिंह शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Sindri : लावारिश सांड़ से परेशान व्यापारी पहुंचे सिंदरी चैंबर अध्यक्ष के पास, सुनाई व्यथा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दुकानदारों ने सामुहिक रूप से कहा कि वर्षों पहले शहरपुरा मार्केट हटिया लगया जाता था फिर वहां से हटा कर हमलोग को यहां लाया गया अब यहां से भी जाने की बात कही जा रही है जिसमें हमलोग को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है. जाने के लिए हमलोग तैयार नहीं है यहां बिल्डिंग बना कर किसी और को देने की बात सुनने में आ रही है. भाजपा नेता लक्की लक्की सिंह ने दुकानदारों को कहा कि हटिया यहां से कहीं नहीं जाएगा यहां हटिया था और यहां ही रहेगा. सिर्फ और सिर्फ सौन्दर्यीकरण किया जाएगा जिसके लिए कुछ दिनों के लिए यहां से गणेश पूजा मैदान में शिफ्ट होना है.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने धनबाद उपायुक्त को पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप लोग अफवाह में न जाएं. इसके साथ ही एक कमिटी बना कर हटिया से जो लोग सब्जी दुकान वर्षो से लगा रहे हैं उन्हें सभी लोगों को स्थान आवंटित किया जाएगा. वहीं एफसीआईएल भू सम्पदा अधिकारी ने बताया कि नगर निगम को यह काम सिर्फ निर्माण करने के लिए दिया गया है. इसका कार्य एफसीआईएल देखता था और आगे भी देखेगा जो भी दुकानदार हैं उनको स्थान आवंटित कर के दिया जाएगा और हटिया यहीं लगेगा. फिलहाल कुछ दिनों के लिए जगह आप लोग खाली कर दे. दोनों की बात सुनते हुए दुकानदार ने मकर संक्रांति तक का समय मांगते हुए खाली करने पर सहमति जताई है. मौके पर एफसीआईएल के लीगल गार्ड व राजू सिंह, लोटन दा, ललन शाव, संजय शाव, अशोक गोराई, अनिल शाव, उमेश शाव, छोटे लाल सिन्हा, गोराई, शम्भू शाव, रमेश मुखर्जी सहित सैकड़ों की संख्या में दुकानदार मौजूद थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें