WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sonari Airport : चांडिल डैम से छह किमी दूर 15 मीटर नीचे से विमान का मलबा निकालने के लिए नौसेना तैयार, जारी है रेस्क्यू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे चांडिल डैम में डूबे ट्रेनी विमान की तलाश पूरी हो चुकी है। सोमवार को नौसेना चांडिल डैम से निकली और विमान के संभावित स्थल पर पहुंची। नौसेना ने विमान को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम किया जा रहा है। बैलून को विमान के लोकेशन पर डाला गया है। उसमें अभी हवा भरी जा रही है। इसके बाद रस्सी की मदद से विमान को बाहर लाया जाएगा। विमान को सतह पर लाने के बाद उसे क्रेन की मदद से ले जाया जाएगा। इसके लिए चांडिल डैम में तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया खेल सामग्री का वितरण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डैम से 6 किमी की दूरी पर मिला विमान

विमान चांडिल डैम से लगभग 6 किमी की दूरी पर मिला है। सोनार यंत्र की मदद से विमान के मलबे को ढूंढ निकालने मदद मिली थी। विमान पानी से 15 मीटर गहराई पर है। सोनार से जो डाटा मिला है उसके हिसाब से विमान पानी में उल्टा पड़ा है। विमान के टायर ऊपर की ओर है।

बलून की मदद से विमान को ऊपर लाने की होगी तैयारी

सेना के अधिकारी ने बताया कि विमान में एक बड़ा सा बलून बांधकर उसमे हवा भरी जायेगी जिससे विमान पानी की सतह पर आ जाएगा। नौसेना की टीम के पास तीन सौ किलोग्राम भार वाले वस्तु को डैम से बाहर निकालने की क्षमता वाले उपकरण हैं। बता दें कि सोनारी स्थित जमशेदपुर एयरपोर्ट से मंगलवार दोपहर अल्केमिस्ट एविएशन का ट्रेनी विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लापता हो गया था। विमान में कैप्टन जीत और ट्रेनी पायलट शुभ्रदीप मौजूद थे। एविएशन कंपनी को पटमदा में विमान के इमरजेंसी लैंडिंग होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुइयांसिनान स्थित बाटुलुका गांव के पास सर्च अभियान भी चलाया गया था। हालांकि, देर शाम चांडिल के पियालडीह गांव के एक ग्रामीण ने विमान के चांडिल डैम में डूबने की सूचना दी थी, जिसके बाद चांडिल डैम में विमान की तलाश शुरू की गई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर