WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

South Eastern Railway : सहायक वाणिज्य प्रबंधक में प्रोन्नति को लेकर चल रही विभागीय परीक्षा, जोन से 200 ने लिया भाग, 30 पास

SHARE:

Ckp Divison से  8 ने मारी बाजी, टाटानगर के दोनों सीसीआई भी रेस में, अब होगा इंटरव्यू

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दक्षिण पूर्व रेलवे के वाणिज्य विभाग में सहायक वाणिज्य प्रबंधक में प्रोन्नति को लेकर इन दिनों विभागीय परीक्षा चल रही है. ऐसे में वाणिज्य विभाग के तेज तर्रार कर्मचारी व पदाधिकारी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस विभागीय परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण एग्जाम मेडिकल की सीढ़ी को जोन से करीब 30 लोगों ने चढ़ लिया है, 170 लोग बीच सीढ़ी में ही थक गए हैं. चारों मंडलों में प्रमुख सीकेपी मंडल के वाणिज्य महकमे से आठ लोगों ने भी फतेह कर दी है. टाटानगर स्टेशन के दोनों वरीय वाणिज्य निरीक्षक शंकर कुमार झा और संतोष प्रसाद ने भी इस रेस में शामिल होकर मंडल का नाम रौशन किया है. रेलवे अधिकारिक जानकारी के अनुसार जल्द ही अब सभी लोगों का इंटरव्यू होगा, इसकी तारीख की घोषणा भी जल्द हो जाएगी.

अंजनी, एके सिंह व बबन भी बन चुके हैं एसीएम

आपको बता दें कि अब तक टाटानगर के ये वाणिज्य विभाग के तीन प्रमुख लोग भी एसीएम में प्रोन्नत हो चुके हैं. अंजनी कुमार राय रांची, एके सिंह खड़गपुर में एसीएम हैं, जबकि बबन राय सीकेपी डिवीजन में. इस वक्त बबन राय वाणिज्य विभाग के प्रमुख कार्य देख रहे हैं. उनकी काबलियत की वजह से वरीय अधिकारियों ने यह भरोसा स्थापित किया हुआ है. खैर यह बता दें कि इनके समय के कई की अभी किस्मत नहीं खुली है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सीकेपी डिवीजन से मेडिकल में यह निकले, देखें सूची…

जे हेम्ब्रम व एसके पालित – सीटीआई राउरकेला

टीके मंडल – सीसीआई राउरकेला

शंकर कुमार झा व संतोष कुमार प्रसाद – सीसीआई टाटा

आकाश मुखी – इंस्ट्रक्टर सीनी

अविनाश कुमार – मनोहरपुर

नेपोलियन सोरेन – झारसुगड़ा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर