Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : कसमार प्रखंड में आम उत्सव सह बागवानी मेला का सफल आयोजन

SHARE:

  • मनरेगा एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त प्रयास से किसानों को मिला आम बागवानी में रोजगार और आय का नया रास्ता
  • किसानों को मिला प्रशस्ति पत्र, बागवानी को मिलेगा बढ़ावा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिला के कसमार प्रखंड कार्यालय सभागार में 10 जून को मनरेगा एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया. इस मेला में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों से किसान आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, हिमसागर और बिजू जैसे विभिन्न प्रजाति के आम लेकर आए थे. मेले में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने किसानों से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आम खरीदे. कुल मिलाकर इस मेला में कच्चा और पका दोनों प्रकार के लगभग 3 क्विंटल आम बेचे गए. किसान इस आयोजन से काफी उत्साहित थे और उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुस्को श्रमिक यूनियन चुनाव में रघुनाथ पांडेय की टीम की जीत पर दी बधाई

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कसमार में आम बागवानी से किसानों को मिला नया रोजगार

कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी ने कहा कि आम बागवानी ने क्षेत्र के ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और साथ ही पर्यावरण भी स्वच्छ बना है. उन्होंने किसानों से कहा कि वे आम उत्पादक समूह या एफपीओ के माध्यम से आम बेचें ताकि बिचौलियों से बचा जा सके और उन्हें अधिक मुनाफा हो. कसमार अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मनरेगा और जेएसएलपीएस के प्रयास सफल साबित हुए हैं और अब सुदूरवर्ती गांवों में भी आम की हर किस्म उपलब्ध होगी. जेएसएलपीएस के एफटीसी राज कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान किसानों के लिए फायदे का पैगाम है और आने वाले दिनों में पूरे प्रखंड को हरा-भरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : चुनाव हारने के बाद भी जनसुविधा के लिए तत्पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो

कृषि योजनाओं से ग्रामीणों की आय में बढ़ोतरी

मेला में पोंडा मुखिया हारु रजवार, टांगटोना मुखिया सुमित्रा कुमारी, खैराचातर मुखिया विजय कुमार जायसवाल सहित पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, एफसी एंकर, एएसके कॉर्डिनेटर रजत मिश्रा और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी मौजूद थीं. आम बागवानी के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मेले में अच्छा किस्म के आम लाने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. यह आयोजन किसानों के बीच जागरूकता फैलाने और आम उत्पादन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है. आने वाले समय में कसमार प्रखंड में आम की खेती और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर