Tata Motors : यूनियन ने महात्मा गांधी और एलबी शास्त्री को जयंती पर किया याद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्ट.

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में बुधवार सुबह 9:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उन दोनों के तस्वीरों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस विचार गोष्ठी में अपनी विचार को रखते हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा महात्मा गांधी ने अपने जीवन काल में सत्य और अहिंसा का जो आदर्श स्थापित किया। भारत की आजादी के लिए असहयोग आंदोलन किया गया। उनके अनेकों ऐसे आंदोलन जिसे भारतवासी सीधे तौर पर जुड़े और के जनमानस के पटल पर उनकी छवि राष्ट्रपिता के रूप में बनती चली गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी ने हरित क्रांति के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह महोदय ने अपने संबोधन में कहा महात्मा गांधी और शास्त्री जी हम लोगों के आदर्श हैं। शास्त्री जी का सदा विचार और देश के लिए समर्पण सब व्याप्त है हम सब सच्चे हृदय से अपने महापुरुषों को नमन करते हैं और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें