टाटा स्टील प्रबंधन ने सीनियर एसोसिएट्स का निलंबन कर दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) में सीनियर मैनेजर अभिषेक झा से उलझने वाले सीनियर एसोसिएट्स कुमुद यादव का गेटपास जमा हो गया। आरोप गंभीर है। इसलिए कुमुद यादव को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच के आरोप लगाए गए हैं। यद्यपि, सीआरएम में कई सालों तक सेवा दे चुके कुमुद यादव का पूर्व का रिकार्ड ऐसा रहा है कि कर्मचारियों से लेकर सारे कमेटी मेंबरों को उनके साथ सहानुभूति है।
इसे भी पढ़ें : Tata Workers Union Exclusive : मुकद्दर का सिकंदर बन गए अजय चौधरी
सीआरएम में सीनियर मैनेजर अभिषेक झा टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में कार्यरत थे। कुछ महीने पहले जमशेदपुर में उन्होंने योगदान दिया है। सीआरएफ चीफ के निर्देशानुसार अभिषेक झा पिछले कुछ महीने से प्लांट में विशेष रूप से सक्रियता दिखाते रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को सोते हुए पकड़ा था। इस घटना के कुछ दिन बाद ही सीनियर एसोसिएट्स कुमुद यादव दुर्गा पूजा पर छुट्टी के सिलसिले में अभिषेक झा से मिले। मामूली मसले पर बात बिगड़ गई। आरोप है कि कुमुद यादव के अपने अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया था। सीआरएम प्लांट के कर्मचारियों की मानें तो गरमागरमी अवश्य हुई। जहां तक कालर पकड़ने की बात है तो ऐसा नहीं लगता। कर्मचारी चाहे जो कुछ कहते रहे, अब जांच के बाद ही सच सामने आएगा।
इसे भी पढ़ें : Tata Steel : जिसने सोते हुए पकड़ा था, उनसे उलझ गया सीआरएम का कर्मचारी
यूनियन अध्यक्ष से मिले थे सारे कमेटी मेंबर
कुमुद यादव के मसले पर सीआरएम के सारे कमेटी मैम्बर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू से मिले थे। आपसी मतभेद भुला कर सभी कमेटी मेंबरों ने टुन्नू चौधरी से अनुरोध किया कि वे कुमुद यादव के मसले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। कमेटी मेंबरों का भी दावा है कि शर्ट की कालर पकड़ने की बात सही नहीं लगती।
इसे भी पढ़ें : Breaking : टाटा स्टील के सीआरएम में आधी रात छापा, 22 कर्मचारी सोते पाए गए, सबको मिला चार्जशीट
ऊंची आवाज में कहासुनी जरूर हुई है। कुमुद यादव सीआरएम प्लांट के शुरूआती कर्मचारी है। उन्हें महसूस किया कि जानबूझकर अपमानित किया जा रहा है। इसलिए नाराज हो गए थे। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने इस मसले पर प्रबंधन से बात करने का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें : Tata Steel Club House : यहां सिर्फ नकद नारायण