Breaking News
Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित Canada : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰੀ-ਟਰਾਇਲ ਕਾਰਵਾਈ 8 ਤੋਂ 29 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ; ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ Amritsar : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਦਿਲਾਵਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੇ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਅਰਥਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਨਵੀਂ ਗਹਿਰਾਈ : ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਿਓਰਾ Jamshedpur : ‘आगाज़’ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 31वीं बार किया प्लेटलेट्स दान Jamshedpur : फ्रैंक एंथनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में गूंजे छात्रों के दमदार तर्क
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बागदेही (BEH) स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और बागदेही-टाटानगर सेक्शन में चौथी रेल लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण नवंबर में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई अन्य ट्रेनें भी अलग-अलग तिथियों में रद्द की गई हैं। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस की दोनों दिशाओं की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद 1 और 2 नवंबर 2026 को प्री-एनआई कार्य तथा 3 नवंबर को 6 घंटे का एनआई कार्य किया जाएगा। इसमें 2 घंटे का सिग्नल एवं टेलीकॉम डिस्कनेक्शन और 4 घंटे का पूर्ण ट्रैफिक ब्लॉक शामिल है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टाटानगर से जुड़ी ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द

68029/68030 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू: 1 से 3 नवंबर तक रद्द।

18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 1 से 3 नवंबर तक रद्द। (इतवारी का पूरा नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन है।)

18175 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस: 1 से 3 नवंबर तक रद्द।

18176 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: 2 से 4 नवंबर तक रद्द।

18107 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस: 3 नवंबर को रद्द।

18108 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस: 4 नवंबर को रद्द।

अन्य ट्रेनें भी होंगी रद्द

22861 हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस: 3 नवंबर को रद्द।

22862 कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 4 नवंबर को रद्द।

13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस: 31 अक्टूबर को रद्द।

13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस: 2 नवंबर को रद्द।

18125/18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस: 3 नवंबर को रद्द।

17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस: 2 नवंबर को रद्द।

17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस: 5 नवंबर को रद्द।

22839/22840 भुवनेश्वर-राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 3 नवंबर को रद्द।

उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट

2 नवंबर 2026 को 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय कटक–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–इब के रास्ते चलाया जाएगा।
वहीं, 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को इब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–कटक के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। बागदेही स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन के कमीशनिंग कार्य का असर नवंबर के पहले सप्ताह में टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के यात्रियों पर पड़ेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर