Jamshedpur: विमेंस युनिवर्सिटी में सिंडिकेट सदस्य के रूप में डॉ. मौसमी पॉल के चयन पर महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई, राजयपाल ने किया मनोनयन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एल. बी. एस. एम. कॉलेज, जमशेदपुर की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल को झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने जमशेदपुर विमेंस युनिवर्सिटी, जमशेदपुर के सिंडिकेट सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। यह पूरे महाविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है।

प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि मौसमी पॉल का चयन शिक्षा जगत के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं अकादमिक योगदान विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। प्राचार्य ने उनके इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी उनके इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डॉ. मौसमी पॉल की उपलब्धियां

* शिक्षा के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव।
* विषय विशेषज्ञ के रूप में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी।
* अब तक 3 एडिटेड बुक, 1 पुस्तक (म्यूरियल स्पार्क) प्रकाशित और 40 से अधिक शोधपत्र प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित।
* महाविद्यालय में विभागीय गतिविधियों जैसे 60 लेक्चर सीरीज, सेमिनार, सिंपोजियम आदि का सफल आयोजन
* इनके सुपरविजन में 4 छात्राओं को शोध निर्देशन कार्य चल रहा।
* वर्तमान में इंटरनेशन जर्नल (यूनिवर्सल रिसर्च जर्नल) की एडवाइजरी बोर्ड मेंबर भी है।
* भार्गव फाउंडेशन एम एस एम ई भारत सरकार की ओर से अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस के साथ ही जी. के. एस. एस. के द्वारा भी शिक्षा के क्षेत्र में भी इन्हें सम्मान प्रदान किया गया है।
* 20 मार्च 2025 को नेशनल गैलेक्सी ब्रह्माकुमारी माउंट आबू की ओर से शिव शक्ति नेताओं के रूप में भारत की 101 महिला उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं के बीच सम्मानित किया गया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें