WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

देश को मिली पहली महिला RPF महानिदेशक: सोनाली मिश्रा बनीं रेलवे सुरक्षा बल की नई प्रमुख

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

भारत के सुरक्षा बलों के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब RPF जैसी अति-महत्वपूर्ण संस्था की कमान किसी महिला अधिकारी को सौंपी गई है। वह 31 अक्टूबर 2026 तक इस पद पर रहेंगी। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मिश्रा की नियुक्ति को मंज़ूरी दी, जो सेवानिवृत्त होने जा रहे मनोज यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। वर्तमान में सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (चयन) के पद पर कार्यरत हैं।

एक प्रेरणादायक करियर का इतिहास

सोनाली मिश्रा का करियर नेतृत्व, समर्पण और सशक्तिकरण की मिसाल रहा है। उन्होंने रायसेन में एसपी, जबलपुर में डीआईजी, और मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में आईजी इंटेलिजेंस जैसे पदों पर अपनी दक्षता साबित की। इसके अलावा, उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में देश की पहली महिला IG बनकर इतिहास रचा। BSF के पंजाब फ्रंटियर की कमान संभालते हुए उन्होंने भारत-पाकिस्तान की 553 किमी लंबी अटारी सीमा की निगरानी की। साथ ही, उन्होंने कश्मीर घाटी में BSF की खुफिया शाखा का भी नेतृत्व किया। उनकी नेतृत्व क्षमता ने उन्हें ADG के पद तक पहुँचाया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सम्मान और उपलब्धियाँ

सोनाली मिश्रा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPMDS) और पुलिस पदक (PMMS) से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यह नई नियुक्ति, महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार के एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखी जा रही है।

महिलाओं के लिए बनी मिसाल

रेलवे सुरक्षा बल की कमान एक महिला अधिकारी को सौंपना, न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह दर्शाता है कि अब सुरक्षा बलों में लैंगिक संतुलन और नेतृत्व में महिला भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर