Dhanbad : सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में गुरु हरगोबिंद जी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

SHARE:

  • स्त्री सभा के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन में संगत ने किया सुखमणि साहिब का पाठ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में सिखों के छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का पावन पर्व बड़े श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सभा द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम में सुखमणि साहिब का पाठ संपन्न हुआ, जिसमें संगत ने शांति और श्रद्धा से गुरबाणी का रसपान किया. इसके बाद सभी ने अरदास की और प्रसाद – मिसिया रोटियां, आम, प्याज और लस्सी का आनंद लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा ने जमशेदपुर में लगाई विशेष प्रदर्शनी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरु हरगोबिंद जी की शिक्षाओं पर आधारित धार्मिक आयोजन

इस धार्मिक समारोह में स्मृति नागी, हरभजन कौर, दविंदर कौर, जसपाल कौर, रीता कौर, हरजीत कौर, संतोष रानी, गुरप्रीत कौर, हरेंद्र सिंह, जगदीश्वर सिंह, मंजीत उप्पल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सेवा, पाठ, अरदास और आयोजन व्यवस्था में सक्रिय योगदान दिया. इस आयोजन ने संगत के बीच एकता, भक्ति और सामाजिक सद्भाव को मजबूत किया. सभी ने गुरु हरगोबिंद साहिब जी के आदर्शों को याद करते हुए अपने जीवन में सेवा और समर्पण की भावना जगाने का संकल्प लिया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें