वैदिक पंचांग अनुसार वैशाख मास, कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि

मेष (Aries): आज मेहनत का मीठा फल मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दूर रहने वाले परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे अविवाहितों के लिये विवाह के प्रस्ताव आएँगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय ना ले। यात्रा से लाभ होगा। सेहत कुछ समय के लिये खराब होगी स्वतः ठीक भी हो जाएगी।

वृषभ (Taurus): मन बहक सकता है, सतर्क रहें। अनावश्यक खर्चों से बचें। निजी जीवन में संतुलन रखें, वरना मतभेद हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातको को आज अतिरिक्त कार्य करना पडेगा इसके बदले कोई अतिरिक्त लाभ की आशा न रखे निराश होने पड़ेगा धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा।

यह भी पढ़े : Tatanagar : सेवनिवृत्त रेल कर्मचारियों का 24वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न, पुराने साथियों से मिल भावुक हुए पूर्व कर्मी

मिथुन (Gemini): ऊर्जा में कमी और उत्साह में गिरावट महसूस हो सकती है। आज किसी बड़े निर्णय से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिजूल एवं आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। पूर्व में लिए निर्णय के कारण ग्लानि अनुभव होगी स्वयजनो के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

कर्क (Cancer): व्यवसाय में नई संभावनाएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक आयोजन में व्यस्तता रहेगी।जमीन या अचल संपत्ति सम्बंधित सौदे आज ना करें धन फंस सकता है। संध्या का समय अत्यंत खर्चीला रहेगा अनिच्छित वस्तुओ पर खर्च होगा।

सिंह (Leo): मन विचलित रह सकता है। किसी के बहकावे में न आएं। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। संध्या में राहत संभव।आज विशेषकर मित्रमंडली में बैठने पर आचार विचार का ठीक से पालन करें दबाव में आकर अनैतिक कार्य करने पड़ेंगे बाद में पछतावा होगा।

कन्या (Virgo): आलस्य हावी रहेगा, लेकिन विवेक से काम लें तो लाभ मिलेगा। पति-पत्नी में हल्के विवाद संभव हैं। कार्य क्षेत्र पर जब भी लाभ की संभावना बनेगी तभी सहकर्मी अथवा किसी अन्य का गलत मार्गदर्शन उलझन में डालेगा इसलिये आज स्वयं के निर्णय पर ही भरोसा करें।

तुला (Libra): मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपनों से ही विवाद होने की आशंका है। संयम से काम लें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।माता पिता से भी मतभेद उभरेंगे किसी परिजन की बीमारी पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र पर आज समय पर सहयोग नही मिलेगा लोग केवल आश्वासन देकर टालने के प्रयास करेंगे आर्थिक कारणों से भी किसी से बहस होने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): धन लाभ का योग है। पुराने अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी लाभ भी संभव है।स्त्री पक्ष से आकस्मिक लाभ के योग है लेकिन इसके लिए थोड़े ताने सुनने के लिये तैयार रहे।संध्या के समय परिजनों के साथ उत्तम भोजन एवं मनोरंजन के अवसर मिलेंगे थोड़ी बहुत उद्दंडता को अनदेखा करें। लंबी यात्रा की योजना आज मन मे ही रह जायेगी।

धनु (Sagittarius): संतुलित व्यवहार से पारिवारिक विवाद हल होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे, पर निवेश में सावधानी बरतें। नविन योजना बनाने के लिए दिन उपयुक्त है फिर भी निवेश आज ना ही करें। व्यावसायिक यात्रा से थकान होगी।

मकर (Capricorn): आज धन की आवक तो होगी, पर खर्च भी बढ़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें।आज कोई पुरानी परेशानी किसी रिश्तेदार की सहायता से कम होगी। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय में अचानक गति आने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन धन संग्रह बड़ी मुश्किल से ही हो सकेगा।

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोध झेलना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।परिश्रम अधिक रहेगा इसके तुलना में लाभ आज कम ही होगा। परिजनों का मीठा व्यवहार भी आज अटपटा और स्वार्थी लगेगा फिर भी विवेक का परिचय दें अकारण क्रोध से बचे।

मीन (Pisces): आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्य में विलंब होगा लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। खर्च सोच-समझकर करें। सांध्य का समय सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान मिलने से मन को संतोष होगा मित्र रिश्तेदारी में खर्च को लेकर परिवार में बहस हो सकती है। सेहत आज कुछ नरम रहने पर भी परवाह नही करेंगे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version