1. दिल्ली: 9 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला नोशाद एनकाउंटर में गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में 9 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला नोशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। वेलकम के झील पार्क में हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद लोगों में राहत की सांस।


 2. ‘सोनम ने जानबूझकर मारा राजा को’, ससुर की मांग- बहू को मिले फांसी

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा। पिता अशोक रघुवंशी ने कहा, सोनम ने की थी साजिशन हत्या। बहू के लिए फांसी और रघुवंशी समाज से बहिष्कार की उठाई मांग।


3. हनीमून पर जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, चलती ट्रेन में चढ़ते समय हादसा

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरे वरुगोंडा साई की चलती ट्रेन से गिरने से मौत। नवविवाहित जोड़े का सपना टूट गया। चेन खींचने में हुई देरी जानलेवा साबित हुई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

4. तीन तलाक का नया मामला, NRI पति ने WhatsApp पर दिया तलाक

लखनऊ की महिला को NRI पति ने वॉट्सएप पर भेजा तीन तलाक का मैसेज। पीड़िता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का भी लगाया आरोप। केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।


5. ’70 करोड़ दे रहा केंद्र, फिर भी पंजाब सरकार रोक रही ओवरब्रिज प्रोजेक्ट’: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पंजाब CM पर ROB परियोजना को रोकने का आरोप लगाया। कहा- केंद्र पैसा देने को तैयार, लेकिन राज्य सरकार जानबूझकर देरी कर रही।


6. AI तकनीक से लैस हुआ पलामू टाइगर रिजर्व, अब शिकारियों की खैर नहीं

पलामू टाइगर रिजर्व में अब AI कैमरे और ड्रोन करेंगे निगरानी। अवैध शिकार और आग की घटनाओं पर अब तुरंत होगी कार्रवाई। जंगल सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव।


7. ‘दोस्ताना’ विवाद खत्म! कार्तिक आर्यन और करण जौहर की सुलह

2021 में हुए विवाद के बाद अब साथ काम करेंगे करण और कार्तिक। फिल्म “तू मेरी, मैं तेरा” में दोनों फिर से साथ आए। करण बोले, “कार्तिक अब बड़ा स्टार बन चुका है।”


8. आज  मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ, मेष वालों को सतर्क रहने की सलाह

मंगलवार को मीन राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ। मेष राशि के जातकों को सलाह – बहस से बचें, संयम रखें। जानें सभी राशियों का हाल।


9. कोरोना XFG वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, भारत में 163 नए मामले

XFG वैरिएंट इम्युनिटी को चकमा देने में सक्षम। अब तक 163 मामले सामने आए। दिल्ली, झारखंड और केरल में हुईं तीन मौतें। सतर्क रहने की अपील।


 10. IND vs ENG Test Series: ध्रुव जुरेल या ऋषभ पंत? कप्तान गिल की मुश्किलें बढ़ीं

20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन को लेकर मंथन। ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत में किसे मिलेगा मौका? शुभमन गिल की कप्तानी में पहला इम्तिहान।