Top 10 News : देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…एक क्लिक में

SHARE:

1️⃣ दिल्ली में घुसपैठियों पर शिकंजा: होटल में छिपे 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
दिल्ली पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 10 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। साउथ-वेस्ट ऑपरेशंस सेल और सेंट्रल एंटी-नारकोटिक्स सेल की इस कार्रवाई के बाद इनके डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


2️⃣ दिल्ली में बिरयानी की दुकान पर फायरिंग, मुस्तफाबाद में फैली दहशत
पुराना मुस्तफाबाद इलाके में एक मामूली कहासुनी के बाद तीन बदमाशों ने एक बिरयानी दुकान मालिक पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


3️⃣ कटिहार-बरौनी रेलखंड पर बड़ा हादसा: अवध असम एक्सप्रेस से टकराई रेलवे ट्रॉली, एक की मौत, चार घायल
बिहार के सोनपुर मंडल में अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन और एक रेलवे ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रॉलीमैन की मौत हो गई और चार रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

4️⃣ गोरखपुर में CM योगी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कहा – ‘योग से शरीर और मन दोनों रहते हैं स्वस्थ’
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग सत्र का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन का संतुलन है। इस वर्ष की थीम रही – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”।


5️⃣ झारखंड सोनाली सुसाइड केस में बड़ा मोड़, जांच अधिकारी सस्पेंड, निष्पक्ष जांच का आदेश
रामगढ़ में शिक्षिका सोनाली कुमारी आत्महत्या केस ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस पर लापरवाही के आरोपों के बाद बोकारो रेंज के IG ने जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।


6️⃣ पश्चिम बंगाल में BJP नेता का रहस्यमय मौत, बालकनी में हाथ बंधी लटकती लाश मिली
हुगली जिले के गोघाट में BJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का शव घर की बालकनी में फांसी पर लटका मिला। शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


7️⃣ पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 9 की मौत
बलरामपुर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। घटना सुबह 6:30 बजे नेशनल हाईवे-18 पर हुई जब बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


8️⃣ बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, वराह शीला तक पहुंचा पानी
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में अलकनंदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से खतरा मंडराने लगा है। तप्त कुंड के पास स्थित वराह शीला तक पानी पहुंच चुका है। बारिश नहीं होने के बावजूद ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा के कारण नदी में उफान है।


9️⃣ अहमदाबाद विमान हादसे में बड़ी प्रगति, 231 डीएनए सैंपल में से 210 शव परिजनों को सौंपे गए
एअर इंडिया विमान हादसे के बाद शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जा रही थी। अब तक 231 सैंपल में से 210 की पहचान हो चुकी है और शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।


🔟 बागबेड़ा में बाढ़ से तबाही, 350 से ज्यादा घरों में घुसा पानी, प्रशासन से राहत कार्य की मांग
जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। नया बस्ती, सिद्धू कानू बस्ती, सीपी टोला, शिवनगर, गणेश नगर जैसे इलाकों के 350 से अधिक घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। स्थानीय नेता सुबोध झा ने प्रशासन से राहत कार्य तेज करने और समाजसेवियों से मदद की अपील की है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें