Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Giridih : अभाविप के 77वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

SHARE:

  • स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा अपने 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर गिरिडीह के सर्कस मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता की शुरुआत खेलो भारत प्रमुख आशुतोष प्रताप, प्रदेश शोध प्रमुख कृष्णा त्रिवेदी, पूर्व कार्यकर्ता विनीता कुमारी, संघ के मुकेश रंजन, संदीप देव, जिला संयोजक मंटू मुर्मू, उज्ज्वल तिवारी और नगर मंत्री नीरज चौधरी ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर की. उद्घाटन मैच प्लस टू हाई स्कूल गिरिडीह सीनियर टीम और एनएफसी के बीच खेला गया, जिसमें प्लस टू हाई स्कूल विजेता बनी. आशुतोष प्रताप ने बताया कि अभाविप का मूल मंत्र “ज्ञान, शील और एकता” है, और यह संगठन छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रहित में योगदान हेतु कार्य करता है.

इसे भी पढ़ें : Potka : हल्दीपोखर पंचायत भवन में किशोरी सभा का आयोजन, बाल विवाह एवं शिक्षा पर दिया गया जोर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छात्र शक्ति और राष्ट्रहित के मुद्दों को मिल रही प्राथमिकता

जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने कहा कि अभाविप छात्र समस्याओं के समाधान हेतु एक मजबूत मंच है. प्रदेश शोध प्रमुख कृष्णा त्रिवेदी ने कहा कि अभाविप ने हमेशा छात्र हित और राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है और विभिन्न आंदोलनों का नेतृत्व किया है. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा. इस आयोजन में सदानंद राय, अनीश रॉय, विवेक कुमार, नीरज कुमार, सोनू राय, दीनू टुडू, अभिजीत सिंहा, पंकज कोल, समीर दीप और नीरज मंडल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर