WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड के फ्लैट में हुई चोरी में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, 28 हजार कैश भी बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर की मानगो थाना पुलिस ने विगत 3 जून को ओल्ड पुरुलिया रोड प्रशांत एंक्लेव अशोका टावर के सामने स्थित फ्लैट का ताला तोड़ कर हुई चोरी के मामले में शामिल दो अपराधियों को को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ाये अपराधियों के पास से पुलिस ने चोरी गये दस्तावेज एवं 28 हजार रुपये भी नगद बरामद कर लिये हैं. पुलिस ने पकड़ाये दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

बता दें कि विगत 3 जून की रात मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड कुंवर सिंह बस्ती स्थित अशोका टावर के सामने स्थित फ्लैट नं 102 का ताला तोड़ कर नगद पैसे, आभूषण एवं दस्तावेजो की चोरी कर ली गई थी. इस संबंध में मकान मालिक मनोज कुमार पाठक ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थीइसके आलोक में एसएसपी ने सिटी एसपी के निर्देशन में विशेष टीम गठित किया था, जिसने तकनीकी एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए चोरी में शामिल दो अपराधियों, शाहरुख खान एवं मो औरंगजेब उर्फ जबरन को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस ने दोनों के पास से 28000 रुपये नगद एवं दस्तावेज भी बरामद कर लिये. गिरफ्तार शाहरुख का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है एवं उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं, जबकि मो औरंगजेब उर्फ जबरन भी बिष्टुपुर थाना में दर्ज दो मामलों में वांछित है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर