WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिष्टुपुर व बर्मामाइंस में छिनताई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बिष्टुपुर और बर्मामाइंस थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई छिनताई की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इन दोनों घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, और उन्हें जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान उलीडीह थाना क्षेत्र के आजाद नगर रोड नंबर 13 निवासी अर्सलान अंसारी और मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 13 निवासी नावेद के रूप में हुई है. सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अर्सलान अंसारी का आपराधिक इतिहास है, और उसके खिलाफ मानगो थाने में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले पहले से दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर में जली युवती की मौत के बाद बवाल, महिलाओं ने आरोपी को पकड़ा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिटी एसपी ने बताया कि सोमवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास एक महिला से छिनतई की घटना हुई थी. स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला का बैग छीन लिया था, जिसमें मोबाइल, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य व्यक्तिगत सामान था. घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और बदमाशों की तलाश तेज कर दी. पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध लोग मरीन ड्राइव स्थित एक मंदिर के पास देखे गए हैं और उनके पास एक स्कूटी भी थी. पुलिस ने तुरंत छापामारी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों घटनाओं में छीने गए सामान को बरामद कर लिया है, जिनमें महिला का काले रंग का बैग, एक बैंगनी रंग का बैग, महिला का आधार कार्ड, चार्जर, डेबिट कार्ड, मेकअप का सामान, स्कूटी और एंड्रॉयड फोन शामिल हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर