WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Up Chief Minister : जमशेदपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ, जय श्रीराम से गूंजा आमबगान मैदान, एनडीए प्रत्याशी को जिताये जनता 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जात पात के चक्कर में नहीं बंटना है. बांग्लादेशी घुसपैठियों को हटाना है. इसको लेकर सबको एक साथ एनडीए के जनता दल यूनाइटेड को गैस सिलेंडर छाप और भाजपा के साथ आजसू को भी जिताये. इससे भाजपा समेत एनडीए की सरकार बनेगी और हर घर में खुशहाली आयेगी. यह बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं.

आदित्यनाथ योगी जमशेदपुर के साकची स्थित आमबगान मैदान में एनडीए की सभा को संबोधित कर रहे थे. योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी सरयू राय (सिलेंडर छाप), आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस (केला छाप), भाजपा की पोटका प्रत्याशी मीरा मुंडा, जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे. 

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस दौरान अपने अंदाज में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन झारखंड के विकास के नहीं है. ये विनाश के दूत हैं. भ्रष्टाचार के फरिश्ते हैं. यहां की सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए प्रश्रय दिया है. राज्य के विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर यहां सरकार बनायें. योगी ने कहा कि कांवर यात्रा के दौरान पत्थरबाज यूपी में पत्थरबाजी करते थे. 

जब हमारी सरकार बनी तो अफसरों ने कहा कि यहां कांवर यात्रा निकाली जायेगी तो दंगा हो जायेगा. हमने कहा हो जाने दो एक बार आर या पार. उन्होंने कहा कि पत्थरबाज या तो यूपी छोड़ चुके है या जहन्नुम की यात्रा कर चुके है. अब उत्तर प्रदेश में पर्व त्योहार में कोई विघ्न बाधा नहीं होती है. उन्होंने लोगों से अपील की ताकत का एहसास कराइये, और ताकत का एहसास करायेंगे तो ये पत्थरबाज आपके लिए सड़कों पर झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखायी देंगे. 

यह बजरंगी पताखा हर घर में दिखायी देगी. जातियों में मत बंटिये. जाति के नाम पर लोगों को बांटने वाले वहीं लोग है, जो जाति, क्षेत्र और भाषा के रुप में बांटेंगे और जब आप पर संकट आयेगा तो कोई आपके साथ खड़ा नहीं होगा. इस दौरान मंच पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक मेनका सरदार, नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, अभय सिंह, बिनोद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान जयश्री राम से पूरा एरिया गूंजायमान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर