Giridih : सुबे के नगर विकास और पर्यटन मंत्री ने गिरिडीह के पर्यटन स्थल खंडोली तथा वॉटरफॉल का किया निरीक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सूबे के नगर विकास, आवास व पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को गिरिडीह जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल वाटर फॉल व खंडोली डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री के साथ डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी स्मिता कुमारी, डीएफओ मनीष तिवारी समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद थे. वहां पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य के साथ मंत्री सुदिव्य सोनू का भव्य स्वागत किया गया. वाटरफॉल पहुंचने के बाद मंत्री ने पूरे फॉल का निरीक्षण किया और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की.

इसे भी पढ़ें : Giridhi : बीडीओ ने छात्र-छात्राओं को एक्जाम व कंपटीशन में सफलता को लेकर दिये महत्वपूर्ण टिप्स

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बाबत मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया कि वाटर प्रमुख पर्यटक स्थल है ऐसे में यहां हर साल हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते है, इसलिए इस स्थल पर नागरिकों को कैसे बेहतर सुविधा मिले इसे लेकर अधिकारियों और स्थानीय वन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया है कि वाटर फॉल को टूरिस्ट हर्ट्स बनाया जायेगा, साथ ही यहां शौचालय व पार्क बनाये जायेंगे. सबसे महत्वपूर्ण चीज इस खूबसूरत स्थान को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया जाएगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें