WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डी. बी. एम. एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कदमा स्थित डी. बी. एम. एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम में प्रथम एवम् तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने शेक्सपियर के प्रसिद्ध सौनेट और नाटक जुलियस सीजर और मर्चेंट ऑफ वेनिस के एक दृश्य का जबरदस्त अभिनय प्रस्तुत किया. यह कार्यक्रम लिटरेरी क्लब की अध्यक्ष डॉ मोनिका उप्पल और डॉ मीनाक्षी चौधरी द्वारा आयोजित किया गया था. मुद्रित पुस्तकें और ई पुस्तकों पर वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. मुख्य अतिथि श्रीनाथ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पार्थो बनर्जी ने शेक्सपियर दिवस के महत्व को बताया। उन्होने दो सभ्यताओं भारतीय और यूरोपीयन को जोड़ा है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : जद (यू) बर्मामाइंस मंडल का हुआ विस्तार,रविंद्र नाथ ठाकुर, दीपक तिवारी, गंगाधर पांडे, हेमू राव महामंत्री बने

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होने उनके मुहावरों और डायलॉग की विशेषता पर प्रकाश डाला. रोल प्ले प्रतियोगिता मे तृतीय पुरस्कार जागृति, द्वितीय पुरस्कार शुभांगी एवं प्रथम पुरस्कार अर्पिता चक्रवर्ती को दिया गया. वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार तजीन और अनीका को दिया गया. श्रेष्ठ वक्ता का खिताब तजीन को मिला. निर्णायक के रूप में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन से रेखा गोप उपस्थित थी.

डी.बी.एम.एस. कॉलेज के अध्यक्ष श्री बी.चंद्रशेखर ने पुस्तकों के महत्व को बताया और कहा कि यदि आप प्रिंटेड पुस्तकें पढ़ने का वक्त नहीं निकाल पाते तो ऑडियो बुक्स पर अच्छे लेखकों के विचारों को सुनें. डॉ.जूही समर्पिता प्राचार्या ने भी छात्रों को पुस्तक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अच्छी पुस्तकों को पढ़ने के लिये प्रेरित किया. उन्होंने लिटरेचर क्लब के प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए छात्रों को बहुत बधाई दी.

कार्यक्रम का संचालन तृषा सरकार और पूजा पॉल ने किया. इस अवसर परकॉलेज के प्रेसिडेंट बी. चंद्रशेखर, सचिव गवर्निंग बॉडी सतीश सिंह, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर