फतेह लाइव, रिपोर्टर.
बोकारो जिले में रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव में अखाड़ा मिलन के दौरान महाबीरी पताका अचानक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में कुल 6 लोग झुलस गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस के दौरान पताका ऊंचा होने के कारण वह ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है।



