WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने साइबर जागरुकता सत्र का आयोजन, सोशल मीडिया में फ्रेंड बनाने में बरती जाये सावधानी : इंस्पेक्टर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा अपनी आउटरीच गतिविधियों के अंतर्गत गुरुवार को डी.बी.एम.एस. गर्ल्स स्कूल में एक महत्वपूर्ण साइबर अवेयरनेस सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

सत्र के मुख्य वक्ता साइबर पीस के जोनल कॉर्डिनेटर तारक नाथ दास थे। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए लॉटरी फ्रॉड, डिलीवरी स्कैम, ई-मेल धोखाधड़ी, सोशल मीडिया, इंटरनेट तथा ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़े साइबर अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा सतर्क रहने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर साइबर क्राइम ब्रांच, बिष्टुपुर के इंस्पेक्टर रूपेश कोठारी ने जमशेदपुर में घटित साइबर अपराध की विभिन्न घटनाओं को साझा किया। उन्होंने बच्चों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मित्रता करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

कार्यक्रम के अंत में डी.बी.एम.एस. गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या सी. कनकधारा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की वर्तमान समय में अत्यधिक आवश्यकता पर बल दिया।

डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से पामेला घोष दत्ता इस सत्र की समन्वयक रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ-साथ कॉलेज की छात्राएँ इंसा, सिद्धि, सुरभि, स्वास्तिका, निकी, सरनदीप, तनुश्री तथा शिवानी भी उपस्थित थीं। सत्र का संचालन बेबी कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सृष्टि कुमारी ने प्रस्तुत किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर