Breaking News
Chakradharpur Division : सीनियर DCM दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज और RTI डेटा लीक, बिचौलियों व भ्रष्टाचार के सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! Jamshedpur Nikhar Sablok Murder Case : युवा व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, सफेदपोश लोगों की चल अचल संपत्ति की होगी जांच Jamshedpur police : सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची पुलिस, बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री; ग्रामीणों को नक्सलवाद और नशे के खिलाफ किया जागरूक Delhi : ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਰੁੱਧ ਗਰਜਣ ਵਾਲੀ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਭਾਜਪਾ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਕਿਉਂ ਹੋਈ ਖਾਮੋਸ਼, ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘੇਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਦੋਗਲੀ ਨੀਤੀ Tamil Sikh Sangat : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਚੇਅਰ ਨੂੰ ਮੁੜ ਸਰਗਰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ, ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਤਾਮਿਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਤਾਮਿਲ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਸੋਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ Delhi : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਉਠਾਲੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮ ਕੁਰੇਦਣ ਵਾਲੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰ ਹੁਣ ਮੁਆਫ਼ੀ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ : ਬੀਬੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नीट पेपर लीक प्रकरण और छात्रों के आत्महत्या किए जाने पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

SHARE:

जिला मुख्यालय में अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में उमड़े हजारों कार्यकर्ता, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में आत्महत्या करने वाले छात्रों को न्याय दिलाने, दोषियों को आजीवन कारावास देने, एनटीए से परीक्षा संचालन का अधिकार वापस लेने, संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को अविलंब बर्खास्त करने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन आमबगान मैदान साकची से पैदल मार्च प्रारंभ होकर उपायुक्त कार्यालय पर हजारों कार्यकर्ता एवं छात्रों के साथ काफिला ने जोरदार आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ पहुंचे और प्रदर्शन किया।

 

इस दौरान प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू पूर्व सांसद राज्यसभा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, बिजय यादव, बिजय खां ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जोरदार प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ध्यान देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़े अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की ओर आकृष्ट कराना चाहते हैं। यह घटना केवल एक परीक्षा में अनियमितता नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के विश्वास एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सीधा आघात है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नीट परीक्षा में व्यापक स्तर पर पेपर लीक, भ्रष्टाचार एवं संगठित अपराध के कारण लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम से आहत होकर कई छात्रों ने मानसिक तनाव में आत्महत्या जैसा कदम उठाया, जो अत्यंत पीड़ादायक एवं शर्मनाक है। देश का युवा आज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। केंद्र सरकार एवं संबंधित एजेंसियों की घोर लापरवाही के कारण 22 लाख+ छात्रों का विश्वास पूरी तरह टूट चुका है।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी इस अमानवीय एवं छात्र विरोधी कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए मांग करती है कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई अथवा विशेष जांच दल (SIT) से कराई जाए।

पेपर लीक कांड में शामिल सभी दोषियों, दलालों, माफियाओं एवं संबंधित पदाधिकारियों पर देशद्रोह एवं संगठित अपराध के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनिश्चित की जाए।

इस प्रकरण से 4-छात्र आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को न्याय, आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। आत्महत्या का पूर्ण रूपेण दोषी के रूप में NTA पदाधिकारी, पेपर लीक करने वाले शिक्षक, रैकेट संचालक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को मानते हुए कठोरतम दंड दी जाए।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली की संपूर्ण जांच कर उसे भविष्य में किसी भी राष्ट्रीय परीक्षा के संचालन के अधिकार से तत्काल वंचित किया जाए।

देशभर में हुई परीक्षा अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के लिए नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी को अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

भविष्य में किसी भी राष्ट्रीय परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु नई एवं सख्त परीक्षा नीति लागू की जाए ताकि छात्रों का विश्वास पुनः बहाल हो सके।

परविंदर सिंह ने कहा कि देश का युवा आज सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहा है। मेहनतकश छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी सभ्य लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं हो सकता। यदि इस मामले में कठोर एवं त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ियों का विश्वास देश की शिक्षा व्यवस्था एवं संवैधानिक संस्थाओं से समाप्त हो जाएगा। अतः आपसे जिला कांग्रेस कमेटी आग्रह करती है कि उपरोक्त मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक संवैधानिक हस्तक्षेप करें एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन) ने किया। वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार को जन विरोधी सरकार का संज्ञा करार दिया। अब यह आवाज जनता तक पहुंचाई जाएगी।

प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर इन्होंने भी दिखाया आक्रोश

प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, रजनीश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, मंजीत आनन्द, आशुतोष सिंह, अंसार खान, रामलाल प्रसाद पासवान, जसवीर सिंह जस्सी, अरुण कुमार सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, परविंदर सिंह सोहल, वरिष्ठ नेतागण में राकेश कुमार तिवारी, एल बी सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर प्रदेश महामंत्री, रईस रिजवी छब्बन प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, सत्यम सिंह प्रदेश अध्यक्ष युथ इंटक, शैलेश पाण्डेय केकेसी प्रदेश अध्यक्ष, केके शुक्ल, मनोज सिंह, मकसूद आलम, अविनाश सिंह, शाहनवाज अहमद, कमर रजा खान, रेयाज खान, जिला सचिव राजवीर सिंह बिट्टू, रंजीत सिंह कल्लू, संजीव रंजन, सुब्रतो दास, मंच मोर्चा से सेवादल मुख्य संगठन राजा सिंह राजपूत, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, युवा अध्यक्ष नवनीत मिश्र, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, पंचायती राज संगठन चेयरमैन पवन कुमार बबलू, ओबीसी विभाग जिला चेयरमैन प्रताप यादव, नगर चेयरमैन सुरेन्द्र शर्मा, सोशल मिडिया विभाग चेयरमैन राजकुमार वर्मा, मीडिया चेयरमैन राजीव मिश्र, सुबोध सिंह सरदार, अजय मंडल, अपर्णा गुहा, सुल्तान अहमद, ऊषा सिंह, शिखा, अमर कुमार मिश्र, अतुल गुप्ता, राकेश साहू, सुभाष उपाध्यक्ष, मृत्युंजय महतो, फुलचंद महतो, किशनलाल महतो, अमित श्रीवास्तव, फिरोज खान, कौशल प्रधान, संदीप मिश्र, बबलू नौशाद, गीता सिंह, नमिता सिंह, सीमा मोहंती, अबुबकर सिद्दिकी, उदय कुमार सिंह, बलदेव सिंह, संजय यादव, सलीम खान, विनोद यादव, आशीष ठाकुर, अली रजा खान, मुन्ना मिश्र, राजनारायण यादव, राकेश दास, शाहिद इकबाल, राजेश चौधरी, रविन्द्र मौर्या, गुरदीप सिंह, अफसर इमाम, एस पी सिंह, अमरजीत नाथ मिश्र, सन्नी सिंह, तनवीर खान, ईशान पात्रा, गुरूशरण सिंह, संतोष शर्मा, गुड्डी देवी, शबाना परवीन, सुशील तिवारी, शेखर कुमार, रंजीत सिंह, रंजीत झा, अरूण त्रिपाठी, जयराम हाॅसदा, देवाशीष घोष, राजकिशोर प्रसाद, नरेश गौरा, बिजय कुमार, इंदुभुषण यादव, सकील अनवर, शमशेर आलम, सुशील तिवारी, राकेश कुमार पाण्डेय, ओमजी, के डी मुण्डा, सुरज मुण्डा, सुनील प्रसाद, नन्दलाल प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, रूबी ठाकुर, अखिलेश यादव, फरहत बेगम, शशि कुमार, बिट्टू शर्मा, आशीष मुखी, सुभाष उपाध्याय, पवन बिहारी ओझा, विकास मुखी, परिक्षित राव, लखिंदर करुआ, अजय कुमार मिश्र, हरेकृष्ण लोहार, प्रीतपाल सिंह, रविरंजन कुमार, संजय घोष, राणा, संजय तिवारी, बिष्णु लोहार, अब्दुल अजीज, शंकर यादव, बरयाम सिंह, इन्द्रजीत सिंह, दीपक यादव मण्डल अध्यक्ष, आनन्द सेनापति सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर